News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

लूट का शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले मे वंाछित चल रहे आरोपी को चोरी की एक बाईक व मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोेकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वंाछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी कोतवाली की कूकडा मंडी चौकी प्रभारी ज्ञानेन्द्र नागर ने लूट मे वांछित चल रहे शातिर विशाल को चोरी की बाईक व मोबाईल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अनिकेत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियांे से पूछताछ मे जुट गई है।

 

थाना नई मंडी पुलिस ने लूट का किया खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मात्र ०८ घण्टे के अन्दर मोबाईल लूट की घटना का खुलासा किया जहां पुलिस ने ०१ बाल अपचारी व ०२ लुटेरे अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया। जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्रधिकारी नई मण्डी के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थान नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मात्र ०८ घण्टे के अन्दर मोबाईल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर लुटेरे अभियुक्तगण को माता मन्दिर के सामने अमित विहार कूकड़ा नाले से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा गया ०१ मोबाईल व घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ०८ जनवरी को वादी अंकित कुमार द्वारा डायल-११२ पर सूचना दी गयी कि ०१ एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार ०३ अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी के भाँजे से उसका मोबाईल लूटने की घटना कारित की गयी है। डायल-११२ पर सूचना प्राप्त होते ही थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल सतर्कतापूर्वक थाना क्षेत्र में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरु कर दी गयी तथा वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण विशाल पुत्र ऋषिपाल निवासी हरिपुरम, कूकड़ा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, अनिकेत पुत्र बालिन्द्र ठाकुर निवासी उपरोक्त, बाल अपचारी जिनके कब्जे से ०१ मोबाईल ओप्पो कम्पनी(लूटा गया), ०१ एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिंह नागर, रामवीर सिंह, है०का० पुष्पेन्द्र, का० चेतन कुमार, लोकेन्द्र, सोनवीर, अजय कुमार, रविश कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

ईओ का किया घेरावMuzaffarnagar Newsmuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दो माह से वेेतन ना मिलने का आरोप लगाते हुए नगरपालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ ने ंईओ पालिका का घेराव कर विरोध जताया। नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों का दो माह से वेतन ना मिलने पर हो रही परेशानी के मददेनजर आज दोपहर के वक्त सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित नगरपालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने टाउन हॉल पहंुच कर अधिशासी अधिकारी का घेराव कर विरोध जताया। इसके पश्चात सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुच कर जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह को अपनी समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने समस्या को ध्यान पूर्वक सुनकर आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

गन्ने का मूल्य घोषित करने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेMuzaffarnagar Newsसवार्ता के दौरान लोकदल जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद तथा प्रदेश में किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे किसानों एवं लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद में दस हजार पत्र मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभिन्न क्षेत्रों से प्रेेषित किये गये है। जिसमें मांग की गयी है कि गन्ना किसानों को उनके गन्ने का मूल्य तय कर तुरंत भुगतान किया जाये। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद में नकली पेस्टीसाइड बिक रहा है जिससे किसानों की फसले बर्बाद हो रही है परंतु कृषि विभाग आंख मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा कि गन्ने का आधा सीजन समाप्त हो गया है परंतु सरकार द्वारा गन्ने का केाई मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है जबकि किसान अपना गन्ना विभिन्न चीनी मिलों पर डाल रहे है। यदि इस संबंध में शीघ्र सरकार गन्ना मूल्य घोषित नहीं करती तो राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार आगामी रणनीति बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि किसान आवारा पशुओं से परेशान है परंतु कोई सरकारी अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, संजय राठी, विकास कादियान, पूर्व बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, सुधीर भारती, ऋषिपाल चेयरमैन पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान मौजूद रहे।

गन्ना मूल्य घोषित किए जाने को लेकर चलाया अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय लोकदल विभिन्न किसान समस्याओं के निराकरण के लिए किसान संदेश अभियान चला रही है। इसी कड़ी में किसानों की मांग पर गन्ना मूल्य घोषित किए जाने को जगह जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। डाक विभाग के माध्यम से किसानों की ओर से मांग पत्र भेजकर गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग की जा रही है।
सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने सीएम को लिखे मांग पत्र मुख्य डाकखाना पहुंचकर पोस्ट किए। रालोद नेता विकास कादयान ने कहा कि सरकार ने २०२१ में सितंबर के महीने में ही गन्ना मूल्य घोषित कर दिया था। उसका कारण यह था कि उन दिनों प्रदेश में चुनाव आ रहे थे। चुनाव न होने के कारण प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है।
किसान परेशान है कि ३ माह से अधिक का पेराई सत्र बीत चुका है। इसके बावजूद किसानों को उसकी फसल का मूल्य घोषित नहीं किए जाने से आशंका हो रही है। रालोद नेता विकास खाद्यान्न ने कहा कि किसान संदेश अभियान के तहत जिले भर के किसानों ने सीएम को मांग पत्र भेजकर गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग की है।
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, पुरकाजी और मोरना, खतौली सहित शहर के मुख्य डाकघर से किसानों के मांग पत्र मुख्यमंत्री को पोस्ट किए जा रहे हैं। रालोद नेताओं ने सोमवार को चेतावनी दी की यदि प्रदेश सरकार शीघ्र ही गन्ना मूल्य घोषित नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रालोद जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, सुधीर भारती शिवान सैनी आदि शामिल रहे।

 

जनपद का छात्रा ने बढाया गौरव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर सदर,मुजफ्फरनगर की बालिका रूकैया जैदी के प्रोजेक्ट का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। विद्यालय की अध्यापिका श्रीमति मीरा शर्मा के मार्गदर्शन मे होनहार छात्रा रूकैया ने यह सम्मान प्राप्त किया है। शिक्षिका श्रीमति मीरा शर्मा हमेंशा छात्रा रूकैया को तर्क, चिंतन व खोज के प्रति प्रोत्साहित करती रहती हैं। इन्ही के मार्गदर्शन मे छात्रा के दिमाग मे इस प्रोेेजेक्ट को बनाने का विचार आया। छात्रा द्व़ारा एक जादुई स्लेट का निर्माण किया गया है जिसका निर्माण बहुत कम खर्च मे हुआ है जिसमें दिव्यंाग छात्र शब्दों को छूकर पहचान सकते है। विभिन्न आकृतियों का निर्माण स्वयं भी कर सकते हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने भी छात्रा व विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाए देेेेेेते हुए होेनहार छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खुड्डा बना क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंपियन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मोरना ब्लॉक के ग्राम छछरौली में पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी देवपाल राठी की स्मृति में कराए जा रहे ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हो गया ! आज हुए फाइनल मुकाबले में २ दिग्गज ग्रामीण टीमों खुड्डा और छछरौली के बीच निर्णायक भिड़ंत हुई ! फाइनल मुकाबले के दौरान छछरौली का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स दर्शकों से खचाखच भरा हुआ नजर आया ! फाइनल में १ जोरदार मुकाबले में खुड्डा की टीम ने छछरौली की टीम को उन्ही के घेरलू मैदान पर उन्हें शिकस्त थमा दी ! फाइनल में मैन ऑफ दा मैच का खिताब अमन निवासी खुड्डा को मिला और मैन ऑफ दा सीरीज का खिताब पूरे टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन करने वाले छछरौली के स्टार आलराउंडर सहराब को मिला ! टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार (२१०००) छछरौली निवासी भट्टा व्यापारी राजीव राठी उर्फ कालू भाईजी ने दिया और द्वितीय पुरस्कार (११०००) ग्राम प्रधान नीरज राठी ने दिया जिनके सहयोग से टूर्नामेंट बेहतर तरीके से सम्पूर्ण हुआ ! इस मौके पर राजीव राठी जी ने फाइनल मुकाबले की विजेता व उपविजेता दोनों टीमों को नगद पुरस्कार व चमचमाती ट्राफियां देकर सम्मानित किया !

 

सर्दी से नागरिक परेशानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर भारत मे चल रही सर्द हवाओं,कोहरे व हाड कंपकपाने वाली सर्दी के बीच आज सुबह से मौसम मे बदलते मिजाज ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से मौसम मे आ रहे बदलाव जनवरी माह के के साथ ही सर्दी का असर बढता नजर आ रहा है। जिसके चलते नन्हे मुन्ने बच्चो व बुजर्गो का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। उन्हे सर्दी से बचाकर रखना ही सबसे अहम काम है। पहाडो पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों मे सर्द हवाए चलने से सर्दी बढ गयी है। सर्दी का आलम यह है कि सुबह और देर शाम के बाद सडकें सुनसान नजर आने लगी हैं। लोग सर्दी से बचने के लिए अपने घर पर रहना ही बेहतर समझ रहे है। दिन निकलने के साथ ही रोजमर्जा की जिन्दगी की हलचल नजर शुरू हो पाती है। यही हाल शाम के वक्त है कि सर्दी की दस्तक के लोग रात को समय से ही अपने घर वापिस लौट रहे हैं। बाजारों मे सन्नाटा सा पसरा रहता है।
मुजफ्फरनगर वासियों को ठंड और शीतलहर से राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार को भी सुबह का तापमान ४ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय धूप न निकलने से लोगों को ठंड से कांपने को मजबूर होना पड़ा। आसमान में कोहरा छाया रहा और सूरज के छिपे रहने से मुश्किलों में कमी नहीं आई।
कोहरे ने जिले को अपनी आगोश में लिया हुआ है। शीतलहर से राहत न मिल पाने के कारण लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार का दिन भी ठंड भर रहा। न्यूनतम तापमान ४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जाने से ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। ठंड से कांपते लोग घरों में या तो रजाई में दुबके पड़े हैं या फिर अलाव पर हाथ सेंक रहे हैं। सोमवार को भी शहर में काम पर पहुंचे लोगों ने अलाव पर हाथ सेंक कर राहत पाई। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड बढ़ने से ह्यूमिडिटी में भी बढोतरी हुई है। सोमवार को भी वातावरण की ह्यूमिडिटी १०० प्रतिशत रही।

 

नगर में चला सफाई अभियानMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड-खतौली, विकास खण्ड-चरथावल, विकास खण्ड बुढाना एवं विकास खण्ड सदर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड १९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयोंए ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ सफाई नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण एंटी लार्वा का छिड़कावए फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड खतौली की ग्राम पंचायत खानपुर, मनव्वरपुर कलां, उमरपुर लिसौडा, खेडी तगाान, विकास खण्ड चरथावल की ग्राम पंचायत अलीपुर, बेगमपुर, निरधना, बलवाखेडी विकास खण्ड बुढाना की ग्राम लोई, दुर्गनपुर, हरियाखेडा, लुहसाना विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायत रथेडी, वहलना, जडौदा, लच्छेडा में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधिया संचालित है।

 

गश्त के दौरान दबोचा
छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने क्षेेत्र मे गश्त व चैकिंग के साथ एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वांछित अभियुक्तो की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत एक फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की।

 

समीक्षा बैठक हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उपायुक्त सहकारिता सहारनपुर द्वारा सहकारी समितियों के कर्मचारियों एवम जिला सहकारी बैंक के क्रिया कलापों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। उपायुक्त सहकारिता सहारनपुर द्वारा सहकारी समितियों के कर्मचारियों एवम जिला सहकारी बैंक के क्रिया कलापों की समीक्षा बैठक कर ऋण वितरण, ऋण वसूली, उर्वरक उपलब्धता, वितरण, डिपोजिट, माइक्रो एटीएम से व्यसाय आदि का विधिवत समीक्षा की गई। समीक्षा में आगामी १५ दिनों का लक्ष्य देकर इसे समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त सहकारिता एवम समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। निकाय चुनाव के मददेनजर बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित बसपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करने पहंुचे बसपा प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओ से पार्टी व संगठन की मजबूती हेतु अपने विचार साझा किए तथा निकाय चुनाव के लिए टिप्स दिए। बसपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे निकाय चुनाव को धार देना शुरू कर दिया है। सहारनपुर मंडल के पाल समाज के लोगों को साधने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त जानसठ रोड स्थित ग्रीन पार्क मे बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने सहारनपुर मंडल के 3 जिलों की 16 विधानसभा सीटों पर पार्टी की नजर है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि मौजूदा परिप्रेक्ष्य मे कार्यकर्ता सम्मेलन अति पिछडा वर्ग का बडा वोट बैंक माने जाने वाले पाल समाज की झोली मे डालने का प्रयास के रूप मे देखा जा रहा है। बसपा पदाधिकारियो का कहना है कि पार्टी समय समय पर सम्मेलनो का आयोजन कर संगठन को मजबूत करती रहती है। बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन मे शाामली,मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। राजनीतिज्ञों का मानना है कि बसपा के पास बडा दलित वोट बैंक है। बावजूद अन्य पिछडा वर्ग पर भी उसकी निगाह है। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि,ओमवीर पेन्टर, बसपा नेता जिर्याउरहमान आदि मौजूद रहे।

 

समस्या निराकरण की मांग की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन तलाश प्रमाण पत्र और विलेखों की प्रतिलिपियां ना मिल पाने से परेशान होकर एडीएम ऐफ को ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि आवेदन पूरा भर कर सबमिट करने में परेशानी हो रही है। १०-१० बार प्रयास करने के बावजूद लॉगिन नहीं होता। यदि आवेदन किसी तरह हो भी जाए तो शुल्क जमा करने के लिए साइबर ट्रेजरी में भी दिक्कत आती है। साइबर ट्रेजरी में शुल्क जमा होने पर भुगतान पावती जारी नहीं होती।
अधिवक्ताओं ने कहा कि तलाश प्रमाण पत्र के आवेदन में संपत्ति के कई स्वामी होने पर स्पेस कम रह जाता है। अधिवक्ताओं ने कहा कि तलाश प्रमाण पत्र के आवेदन के खसरा नंबर के विवरण के कॉलम में यदि कृषि भूमि के संबंध में अधिक खसरा नंबर हो तो पूरे खसरा नंबर नहीं भरे जाते और स्पेस कम रह जाता है। खसरा नंबर के साथ में यदि ममिनजुमला नंबर हो तो भरे जाने पर पूरा विवरण गायब हो जाता है।
ऑफलाइन आवेदन की सुविधा दें
उन्होंने कहा कि आवेदन में सामने आ रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए सुधारात्मक कदम उठाए जाने आवश्यक हैं। मांग की गई कि वंचित सुधार होने तक आफलाइन तलाश प्रमाण पत्र ऐसे विलेखों की प्रतिलिपि दिलाने की कृपा करें। एडवोकेट सुरेंद्र कुमार, एडवोकेट रमेश चंद, एडवोकेट शिव आदि शामिल रहे।

 

पीआरवी ने देवदूत बन बचाई युवक की जान
भोपा मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्टंट्स वीडियो व सेल्फी का जुनून युवाओं के लिये जानलेवा साबित हो रहा है। दिन प्रतिदिन सेल्फी लेने के चक्कर मे बड़ी दुर्घटनाएँ घट रही हैं। रविवार की शाम नहर झाल के खतरनाक प्वाईंट से मोबाइल सेल्फी ले रहा युवक अचानक गंग नहर में गिर गया। राहगीरों की सहायता से डायल ११२ पुलिस ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल कर परिजनों को सौंप दिया। भोपा थाना क्षेत्र की निरगाजनी झाल पर प्रतिदिन अनेक युवक मोबाइल वीडियो बनाते व सेल्फी लेते रहते हैं। एक नवयुवक नहर झाल पर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। सेल्फी का जुनून बढ़ता गया। युवक सीढियाँ उतर कर झाल से गिर रहे पानी के समीप सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था कि फर्श पर जमी काई से फिसलकर वह नीचे गिर गया तथा तेज पानी की धार में गोते खाने लगा कि किसी प्रकार वह दीवार से चिपक कर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर राहगीर उसकी जान बचाने के प्रयास में जुट गये तथा डायल ११२ को सूचना दी। पी.आर. वी २२३३ पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल योगेन्द्र कुमार व चालक अमरपाल मौके पर पहुँच गये तथा मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की सहायता से एक रस्से को नहर में डाला गया व युवक की जान बचाई गयी। युवक की पहचान निकटवर्ती गाँव बसेड़ा निवासी लविश कुमार के रूप में हुई। तेज ठण्ड के बीच ठन्डे पानी मे भीगकर काँप रहे लविश को प्रार्थमिक चिकित्सा दी गयी व परिजनों को सूचना दी गयी। कुछ देर बाद पहुँचे युवक के चाचा राजीव भतीजे लविश को साथ ले गये।

मारवीट का आरोप
सिखेडा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शराब सेल्समैन ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच पडताल शुरू कर दी। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र मे शराब सेल्समैन ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोगो ने उसके साथ मारपीट की है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

किसान की सर्दी से मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रामराज थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में खेतों पर पानी चला रहे एक किसान की मौत हो गई। माना जा रहा है कि किसाी की मौत ठंड लगने से हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भिजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामराज थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी ५३ वर्षीय सुन्दरपाल पुत्र हरिसिंह रात्रि के समय अपने खेतों पर पानी चलाने गया था। बताया जाता है कि आज दोपहर तक भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिवारजन उसे तलाशते हुए खेतों में पहुंच गये। परिवारजन तब खेतों पर पहुंचे तो उन्हें वहां सुन्दरपाल का शव पडा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस को इस सम्बन्ध में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच पडताल की। पुलिस को मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले। पुलिस का मानना है कि सुन्दरपाल की मौत सर्दी के कारण हुई है। परिवारजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भिजवा दिया है। सुन्दरपाल की मौत से उसके परिवारजनों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है।

 

संगीत संध्या का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। संगीत सम्राट स्व. मोहम्मद रफी की याद में मुजफ्फरनगर में एक संगीत संध्या का कार्यक्रम कर मनाया गया। इसमें गायकों ने अलग अलग अंदाज में रफी साहब की याद में नग्मे गए और याद ताजा की, कार्यक्रम के आयोजक वेदप्रकाश शर्मा और एम् ए हाशमी ने अपनी गायकी से सभी को प्रभावित किया। मुजफ्फरनगर के समाजसेवी निधीष राज गर्ग ने भी अपनी माँ की प्रेरणा और सीख से बहुत अच्छा गाया और जमकर दाद लूटी… निधीष राज गर्ग के साथ समाजसेवी और लेखक नादिर राणा, समशेर खान, सतनाम सिंह हंसपाल, रामनिवास पाल सहित समाजसेवियों का अभिनंदन किया गया!!

 

विभिन्न मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में वांछित/वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र सोमदत्त निवासी ग्राम परेई थाना छपार मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा वांछित अभियुक्त रोहित उर्फ सोमी पुत्र राजू जोगी निवासी ग्राम फुगाना थाना फुगाना को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा वारण्टी अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र खान मौहम्मद निवासी कुलहेडा थाना चरथावल केा गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त जावेद पुत्र मुजम्मुल निवासी ग्राम कुल्हैडी थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 शिवराज तोमर द्वारा वारण्टी अभियुक्त नफीस कुरैशी पुत्र शरीफ निवासी ग्राम व थाना ककरौली केा गिरफ्तार किया।

 

कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, के प्रबंधन विभाग में इस वर्ष लीडर्स कनेक्ट सीरीज नामक अतिथि व्याख्यान तथा कार्यशाला श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तीसरी विश्वस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मैन्युफैकचरिंग सेक्टर में क्वालिटी मैनेजमेंट तथा कॉरपोरेट एक्सीलेंस के अंतर्गत जापानी सिद्धांत टोटल प्रोडक्टिविटी मेंटनेंस तथा फाइव एस क्रियाविधि की आधारभूत जागरूकता पर आधारित थी।
इस कार्यक्रम के मुख्यवक्ता तथा प्रशिक्षक राहुल बालियान रहे। राहुल बालियान सी आई आई तथा जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटनेंस द्वारा प्रशिक्षित तथा प्रमाणित हैं तथा वर्तमान में ओलम इंटरनेशनल नामक लागोस, नाइजीरिया स्थित कंपनी में कार्यरत हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर तथा डीन मैनेजमेंट डॉ सौरभ मित्तल द्वारा राहुल बालियान को बुके भेंट कर किया गया। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ एस. सी. कुलश्रेष्ठ भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस अपने छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। उनका सदैव यही प्रयास है कि मुजफफरनगर जैसे शहर में भी विश्वस्तरीय शिक्षा तथा प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जाएं ताकि जब छात्र किसी संगठन में नौकरी पाने जाए तो उसे सभी प्रकार का तकनीकी तथा गैर तकनीकी ज्ञान एवं कौशल पहले से हो। उन्होंने प्रबंधन विभाग के नवीन प्रयासों तथा एम बी ए कार्यक्रम के अन्तर्गत इस प्रकार के प्रशिक्षणों तथा नवाचार के समावेश पर विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यशाला के अंतर्गत प्रशिक्षक राहुल बालियान ने टी पी एम सिद्धांतो तथा फाइव एस क्रियाविधि के अनुपालन, तकनीकों तथा लाभ आदि के विषय में विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशफाक अली ने कहा कि एम बी ए कार्यक्रम के अन्तर्गत इस प्रकार की कार्यशाला तथा प्रशिक्षणों को आयोजन करने का प्रायोजन यह है कि एम बी ए के छात्रों को इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप तैयार किया जा सके। तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम के अन्तर्गत एम बी ए विभाग के सौ से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समन्वयक अतुल रघुवंशी रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन विभाग से श्रुति मित्तल, राजीव रावल तथा मोहम्मद दानिश आदि का सहयोग रहा।

 

हृदयरोग चिकित्सक की नियुक्ति की मंाग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मन्डी निवासी समाजसेवी राजेश गोयल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक को लिखे पत्र में अवगत कराते हुए बताया कि जिला अस्पताल में हृदय रोग विभाग के सुचारू रूप से संचालन हेतु पिछले 6 माह से चिकित्सक उपलब्ध नही है। जिससे यहंा के आम नागरिकों को हृदयरोग से सम्बन्धित इलाज नही मिल पा रहा है। जनता को मंहगी फीस पर निजी चिकित्सकों पर निर्भर रहना पड रहा है। जिससे यहंा की जनता पर आर्थिक रूप से बोझ बढ रहा है और जनता को हृदय रोगों का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। सर्दियो मे हृदय रोग से सम्बन्धित बीमारियों की जटिलता और अधिक बढ जाती है। अतः आपसे जनहित में निवेदन है कि मुजफ्फरनगर जिला ििचकित्सालय के हृदय रोग विभाग में जल्द से जल्द चिकित्सक की नियुक्ति करायी जाए। जिससे जन सामान्य को हृदय रोग से सम्बन्धित बीमारियों के लिए सरकारी सस्ती व उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके लिए यहंा के सभी नागरिक आपके प्रति सदैव आभारी रहेंगे।

 

क्रय केंद्र का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समिति सचिव प्रभारी द्वारा समिति रोहाना कला से संबंधित चीनी मिल रोहाना कला के क्रय केंद्र सिसौना, चीनी मिल देवबंद के क्रय केंद्र बढेडी प्रथम एवं चीनी मिल खाई खेड़ी के क्रय केंद्र बढेडी द्वितीय का निरीक्षण किया गया। समिति सचिव प्रभारी एसपी सिंह द्वारा समिति रोहाना कला से संबंधित चीनी मिल रोहाना कला के क्रय केंद्र सिसौना, चीनी मिल देवबंद के क्रय केंद्र बढेडी प्रथम एवं चीनी मिल खाई खेड़ी के क्रय केंद्र बढेडी द्वितीय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में क्रय केंद्र संचालित मिले तथा तीनो क्रय केंद्रों पर ई आर पी द्वारा लॉटरी सिस्टम से तैनात लिपिकों द्वारा तोल कार्य किया जा रहा था जिसका सत्यापन सहायक चीनी आयुक्त महोदय मुजफ्फरनगर को वीडियो कालिंग पर कराया गया तथा बुग्गी के साथ मानक बाट रखकर जांच करने पर तोल सही पाई गई क्रय केंद्रों पर मानक के अनुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध थी तथा अलाव की भी व्यवस्था पाई गई।

 

खिलाड़ियों को भेंट किए वॉलीवॉल और नेट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों के गांवों में वॉलीबाल और नेट प्रदान किया गया।
जानसठ रोड स्थित कॉलेज की अंडर १४ और १७ वॉलीबाल टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों रवि प्रकाश, आशीष शर्मा और विक्रांत तोमर के साथ इन सभी खिलाड़ियों के गांवों में पहुंचकर एक-एक वॉलीबाल और नेट प्रदान किया। इस योजना के अंतर्गत मखियाली, कूकड़ा, छछरौली, रहमतपुर गढ़वाड़ा, दतियाना और मेघाखेड़ी आदि गांवों में भी वॉलीबाल और नेट प्रदान किए गए। प्रत्येक गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विद्यालय प्रधानाचार्य समेत तीनों खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने गांवों का भी नाम रोशन किया है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − three =