Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुज़फ्फरनगर में 9 और पॉजिटिव मिले, शहर के कई इलाके शामिल,10 मरीज पूरी तरह ठीक

मुज़फ्फरनगर- जिले में आज फिर 9 कोरोना संक्रमित मिले है। आज कुल 345 की जांच रिपोर्ट आई है जिनमे 9 संक्रमित मिले है। जिनमे वहलना, मोरना, खतौली,सरवट गेट, ब्रह्मपुरी, कृष्णा पुरी,खालापार से एक -एक और बुढाना में मेन बाज़ार से दो पॉजिटिव मिले है। आज 10 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो गए है।

जनपद में आज कोरोना के 9 नए मामले मिलने से कोहराम मच गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज दोपहर 4ः00 बजे तक कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 345 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 9 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

आज जिन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है उनमें एक शहर से सटे गांव वहलना से एक, कस्बा मोरना से एक तथा एक कस्बा खतौली निवासी है।

इसके अलावा जनपद के कस्बा बुढाना के मेन बाजार से 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में सरवट गेट से एक, मोहल्ला ब्रह्मपुरी से एक, कृष्णा पुरी से एक तथा खालापार से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

जिले के लिए आज एक राहत भरी है खबर यह है कि जिले में कोरोना के 10 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 166 हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 6 =