Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पर शिवालयो में हुआ जलाभिषेक

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर आज नगर के विभिन्न शिवालयो मे जलाभिषेक हुआ। हॉलाकि लॉक डाउन के कारण मंदिरो मे भीड बहुत ही कम रही। अधिकतर श्रृद्धालूओ ने अपने घरो मे ही पूजा अर्चना की।

पुलिस प्रशासन के निर्देशो के चलते शिवालयो मे जलाभिषेक करने आए श्रृद्धालूओ ने सोशल डिस्टेंसिग का पूरा खयाल रखते हए जलाभिषेक किया।

इस दौरान सभी श्रृद्धालु मास्क लगाए हुए थे। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मियो ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के मन्दिरो मे भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। मन्दिरो मे जलाभिषेक की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधिकारियो ने निर्देशित किया कि जलाभिषेक के दौरान भीड एकत्रित ना हो।

नगर की हृदय स्थली शिव चौक,अंसारी रोड स्थित बोहरो का मंदिर, नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मन्दिर, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर, नई मन्डी संकीर्तन भवन आदि विभिन्न मंदिरो के शिवालयो मे सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया।

श्रावण मास की शिवरात्रि पर आज शिवमूर्ति समेत तमाम शिवालयों में शिव भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शिव चौक पर सुबह से ही काफी संख्या में शिव भक्त पहुंचने लगे थे।

जलाभिषेक पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा शहर के अन्य शिवालयों में काफी संख्या में शिव भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे।

गांधी कॉलोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों ने जलाभिषेक किया । इस बार कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध के चलते आज के दिन होने वाला धूम धड़ाका तो गायब था, लेकिन लोगों में शिवरात्रि को लेकर उत्साह नजर आया। संभलहेड़ा समेत अन्य मुख्य मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 11 =