समाजवादी पार्टी के प्रकोष्ठों कि जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने की घोषणा दी बड़ी जिम्मेदारियां
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने महावीर चैक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार मुजफ्फरनगर जनपद में समाजवादी पार्टी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गयी है
मुजफ्फरनगर @samajwadiparty कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष @yadavakhilesh के आदेशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के प्रकोष्ठो के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गयी pic.twitter.com/QDgwT7AP7r
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 20, 2020
जिसमें राहुल वर्मा को व्यापार सभा, नूर हसन सलमानी को अल्पसंख्यक सभा, शाहिन बेगम को महिला सभा, इसरार अलवी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रविंद्र एडवोकेट को अधिवक्ता सभा, सतीश गुर्जर को पिछडा वर्ग, नासिर राणा को मजदूर सभा, मासूम अली को शिक्षक सभा, हरीश कुमार को अनुसूचित जाति, जनजाति, डा. अशोक सिंघल को चिकित्सा प्रकोष्ठ, उमेश त्यागी को सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है
इसके साथ ही साजिद हसन को पुनः जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है और आशुतोष त्यागी समाजवादी पार्टी के जिला आडिटर होंगे। हाजी इकबाल अहमद को जिला सचिव बनाने के साथ ही पार्टी में जिला सचिवों की संचया 15 हो गयी है।
प्रमोद त्यागी ने नये पदाधिकारियों से कहा है कि वे आगामी एक पखवाडे में अपनी कार्यकारणी का गठन का उसकी सूचना जिलाध्यक्ष को भेज दे ताकि लखनऊ सूची भेजकर वहां की मान्यता प्राप्त की जा सके।
बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमोद त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करे जैसे कि कुछ अन्य राज्यों में तय कर दी गयी है।
समाजवादी पार्टी किसी भी नागरिक के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को सहन नहीं करेगी। यद्यपि समाजवादी पार्टी कोरोना की रोकथाम में जायज और सम्भव तरीकों की हिमायती है।
उन्होंने कहा कि पुलिस के बल पर कोरोना नहीं रूकेगा अपितु इसके लिए हम सबको जिम्मेदारी तय करनी होगी। इस मौके पर सचिन अग्रवाल पटाखा, शौकत अंसारी, पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा नवनियुक्त प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
