Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कायाकल्प मॉडल योजना से संवरेंगे सरकारी विद्यालय

मुजफ्फरनगर। प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूलों का कायाकल्प हो रहा। विद्यालयों को मॉडल रूप देने और उन्हें संवारने का कार्य चल रहा है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग मॉडल शौचालय, पेयजल व्यवस्था, हैंडवाश यूनिट, पंखे आदि लगवाए जाएंगे।

कायाकल्प मॉडल योजना के तहत सरकारी स्कूलों को अत्याधुनिक बनाने का काम चल रहा है। इसके अंतर्गत प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में बदलाव लाना है।

इस योजना में सरकारी विद्यालयों में रंगाई-पुताई, बिजली की फिटिग, पंखे, दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप, हैंडवास यूनिट, टाइल्स, छात्र-छात्राओं के अलग-अलग माडल शौचालय, स्वच्छ पेयजल के लिए समर सेबल, आरओ, यूरिनियल, ब्लैक बोर्ड आदि काम किया जाएगा। इससे सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलेगी।

ग्राम पंचायत शाहबाजपुर तिगाई के सचिव दीपक ध्रुव व ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यायल में कायाकल्प योजना से काम चल रहा है। विद्यालय में आठ बिजली के पंखों लगवाए गए हैं।

जबकि अन्य काम भी करवाया जाएगा। ग्राम पंचायत भैंसी के सचिव शशांक व ग्राम प्रधान सुनील कुमार का कहना हैं कि विद्यायल में मॉडल शौचालय, दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप, हैंडवास यूनिट, टाइल्स व बिजली की व्यवस्था कराई जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − two =