उत्तर प्रदेश

Kanpur: पत्नी घर वापस लौटी तो पति फंदे से लटका मिला और शव कंकाल बन चुका था

Kanpur: बिल्हौर के अमीनाबाद गांव में पत्नी और बच्चों के घर छोड़कर जाने से परेशान युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. हैरान करने वाली बात ये है कि युवक का शव 28 दिनों तक फंदे पर ही लटका रहा. इस बीच जब बुधवार को पत्नी घर वापस लौटी तो उसके होश उड़ गए. पति का शव फंदे से लटका हुआ था और वह कंकाल में तब्दील हो चुका था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुटी है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अरौल थाना क्षेत्र के अमीनाबाद गांव निवासी सुदामा शर्मा अपनी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहता है. बंटवारे के बाद उसने गांव से थोड़ी दूर पर अपना घर बनवाया था. पत्नी ने बताया कि 18 दिसंबर को विवाद के बाद वह बच्चों को लेकर अपनी ननद के घर चली गई थी. पत्नी ने बताया कि 21 दिसंबर तक उसकी मोबाइल पर पति से बात होती रही. उसके बाद से बात नहीं हो पा रही थी.

पत्नी ने बताया कि जब वह बुधवार को घर लौटी तो बाहर से ताला लगा हुआ था. उसके बाद घर के अंदर देखा तो शव फंदे से लटका हुआ था और वह कंकाल में तब्दील हो चुका था. पत्नी ने आशंका जताई कि 21 दिसंबर को ही पति ने घर को बाहर से बंद कर किसी तरह अंदर पहुंचकर फांसी लगा ली. मकान गांव से दूर होने की वजह से किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 5 =