समाचार (Muzaffarnagar News)
एसएसपी व कोतवाल का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिंदू महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) में नवागंतुक एसएसपी संजीव सुमन से मिला एवं भगवा पगड़ी व भगवा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया एवं इसी उपरांत एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व शहर कोतवाली में नवागंतुक कोतवाल महावीर सिंह चौहान जी से शिष्टाचार भेंट कर भगवा पगड़ी व भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया एवं क्षेत्र की कुछ समस्याओं पर भी चर्चा की इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा , प्रभारी डॉ योगेंद्र शर्मा ,जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार, अमित कुमार, युवा नगर उपाध्यक्ष सौरव रॉय आदि उपस्थित है।
विभिन्न मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना ककरौली पर नियुक्त व0उ0नि0 राजेश सिंह द्वारा मुस्लिम विवाह अधिनियम के वांछित अभियुक्त जुनेद पुत्र फुरकान निवासी ग्राम घोसीपुरा थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार, को ढासरी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयंत द्वारा वारंटी अभियुक्त सचिन पाल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम गढी को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 गणेश कुमार शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त आरिफ पुत्र लाला निवासी जहांगीर पटट्ी सुजडू को गिरफ्तार किया।
पुलिस को मिली सफलताः शातिर को दो टै्रक्टरों सहित किया गिरफ्तार
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी करने वाले संदिग्धों/अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन द्वारा गठित टीम थाना सिविल लाईन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर नितिन त्यागी पुत्र अनिल त्यागी गाँव मलिरा को बिहार से टै्रक्टर चोरी करने के आरोप में वांछित चल रहे उक्त आरोपी को पुलिस ने चैकिंग व तलाशी के दौरान रूड़की रोड पीर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मैसी टै्रक्टर व आयशर टै्रक्टर बरामद किया है। आरोपी के अपराधि इतिहास के अनुसार उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन, साइबगंज बिहार व कोतवाली नगर में विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमे कायम है। शातिर को गिरफ्तारक रने वाली टीम में सब इंस्पैक्टर प्रवेश शर्मा, विनोद कुमार अत्री, का० विमल कुमार, दिनेश बाना, विकास, मनोज कुमार शामिल रहे।
अलग अलग मामलों में तीन शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में खालापार चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने गुड वर्क को अंजाम देते हुए एक जिला बदर अपराधी को मुखबिर की सूचना पर ४० फुटा रोड मोड से आगे उम्र मेंबर वाली गली से जिला बदर अभियुक्त बशीरुद्दीन पुत्र छोटा निवासी उम्र वाली गली खालापार मुजफ्फरनगर को मैं एक चाकू सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है तो वही वांछित अभियुक्त वारंटी सुक्का उर्फ सलीम पुत्र लताफत हुसैन निवासी इमाम बाड़े के पास मोहल्ला अबुपुरा थाना कोतवाली को अभियुक्त के मकान अबूपुरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं तो वही वहलना चौकी प्रभारी गणेश कुमार शर्मा व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास रोड वेहलना कट के पास से लूट के अभियोग के वांछित अभियुक्त आमील उर्फ जमील निवासी संधावली थाना मंसूरपुर को चोरी की एक मोटरसाइकिल वह एक चाकू सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि वह अपने साथी साहिल पुत्र शकील निवासी नूरानी मस्जिद के पास संधवली थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर मोबाइल फोन लूटने व थाना नई मंडी क्षेत्र से उपरोक्त मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
महिला सेल में शिकायतों का किया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा के नेतृत्व में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में नोडल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में ०६ शिकायते सुनी गई, जिसमें ०१ शिकायत में दोनो पक्षो की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी जिसके उपरान्त उक्त शिकायत को खुशहाल परिवार के रूप में निस्तारित की गई एवं ०२ शिकायतें काउंसलिंग के पश्चात निस्तारित कर दी गई। शेष शिकायतों में काउंसलिंग हेतु अग्रिम तारीख दे दी गई। मौके पर डब्ल्यूपीसी की टीम सहित डब्ल्यूबीसी सदस्य श्रीमती शिवांगी बालियान, अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।
अपना घर शुक्रताल में लगाया आंखों का विराट कैंप
शुक्रताल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर ने अपना घर आश्रम बिहारगढ़ शुक्रताल में आंखो का विराट कैंप लगाया । इस कैंप में अपना घर आश्रम में उपस्थित १९१ प्रभु जी की आखों का चेकअप डा स्वाति अग्रवाल वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक ने किया ।
जिसमे १४ प्रभु जी को मोतियाबंद के ऑपरेशन के चुना गया, बाकी जरूरत मंद को वरदान की और से दवाइया दी गई।
चुने गए १४ प्रभु जी की आंखों का ऑपरेशन मुजफ्फरनगर वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी में लाकर किया जाएगा। अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष श्री अमित गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। व्यवस्था बनाने में अपना घर आश्रम के श्री हरिओम शर्मा, वीरेंद्र कुमार एवम टीम ने सहयोग किया।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव शिवचरण गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयल, उपाध्यक्ष रामकुमार तायल, योगेंद्र जैन, पवन कुमार गोयल, विनीता जैन, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजु अग्रवाल, मोहिनी, आकाश, प्रवीण, आदि का सहयोग रहा।
नकदी सहित 5 जुआरी को किया गिरफ्तार
खतौलीमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० रामखिलाडी शर्मा द्वारा जुआरी अभि०गण जावेद पुत्र शहीद नि० मौ० सद्दीकनगर कस्बा व थाना खतौली मु०नगर, अलाउद्दीन पुत्र शमशुद्दीन नि० मौ० सद्दीकनगर कस्बा व थान खतौली मु०नगर, गुलजार पुत्र शरीफ नि० सद्दीकनगर कस्बा व थाना खतौली मु०नगर, मौ० मुरशलीन राठौर पुत्र अल्लामेहर नि० ग्राम नगल रुर्द थाना खतौली मु०नगर, शाजिद पुत्र सुक्के नि० त्रिलोक पुरी थाना मयूर बिहार दिल्ली को जावेद के घर मौ० सद्दीकनगर खतौली से गिरफ्तार किया जिनके पास से कट्टा फड का व ४१२० रु० मय ताश पत्ते तथा अभि०गणो की जामा तालाशी से कुल १००० रु० बरामद हुये । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० रामखिलाडी शर्मा, का० सुधीर कुमार, शिवम कुमार, राहुल, कृपाल सिंह शामिल रहे।
सचिव प्रभारी रोहाना कला ने किया निरीक्षण
रोहाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सचिव प्रभारी रोहाना कला द्वारा आईपीएल चीनी मिल रोहाना कला के गेट क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। औचक सचिव प्रभारी रोहाना कला एस पी सिंह द्वारा आईपीएल चीनी मिल रोहाना कला के गेट क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बुग्गी टेअर कांटे कांटा नंबर दो पर कृषक पंकज कुमार पिता ऋषि पाल ग्राम रोहाना खुर्द की बुग्गी तैल हो रही थी जिसका वजन ९.७५ कुंटल मय भैंसा प्राप्त हुआ था इसी दशा में बुग्गी के साथ क्रमसा २कुटल ४ कुंटल ५ कुंटल बाट रखकर जांच करने पर वजन सही प्राप्त हुआ कांटे पर ईआरपी के द्वारा लॉटरी सिस्टम से तैनात तोल लिपिक द्वारा ही तोल कार्य किया जा रहा था तथा तौली जा रही बुग्गी का चीनी मिल में टोकन प्राप्त होने और गन्ना तौल कराने के बीच बैटिंग टाइम १ घंटा ४० मिनट का था।
अरविंद मल्लप्पा बने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर
आईएएस चंद्रभूषण सिंह को मिला प्रमोशन, परिवहन विभाग में बने अपर आयुक्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डीएम चंद्र भूषण सिंह का शासन ने तबादला कर दिया है। उनकी जगह जिले की कमान पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस मुजफ्फरनगर डीएम चंद्र भूषण सिंह को प्रमोशन के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में अपर आयुक्त के पद पर नई तैनाती दी है। उनको परिवहन विभाग में ही आयुक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
उनके स्थान पर आईएएस अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मुजफ्फरनगर का डीएम बनाकर भेजा गया है। साल २०११ बैच के आईएएस अरविंद मल्लप्पा बंगारी वर्तमान में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। साल २०१९ से बंगारी इस पद पर हैं। अरविंद मल्लप्पा मूल रूप से राज्य के जनपद गडग के निवासी हैं। ३० मार्च १९८१ को जन्मे अरविंद मल्लप्पा उत्तर प्रदेश में मथुरा और जौनपुर के भी डीएम रह चुके हैं।
डीएम के रूप में मुजफ्फरनगर जनपद में उनकी तीसरी तैनाती बताई जा रही है। एग्रीकल्चर में मास्टर डिग्री रखने वाले अरविंद मल्लप्पा को सख्त मिजाज और सीधी कार्यप्रणाली वाला अधिकारी माना जाता है। चंद्र भूषण सिंह के तबादले के बाद देखना यह है कि एसडी कॉलेज मार्केट प्रकरण में क्या नया मोड़ आता है।
पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डाक्टर सतेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक फेडरेशन आफ जाट मुस्लिम एसोसिएसन के कार्यालय पर हुई।बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन अध्यक्ष आशु चौधरी ने की।बैठक मे मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ,युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी रहे।संचालन फेडरेशन कार्यकारिणी सदस्य साजिद फौजी ने किया। आज की बैठक मे डाक्टर अरविन्द सिंघल पार्टी मे प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ट मनोनीत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए डाक्टर सतेन्द्र बालियान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ८ करोड आबादी को उनका हक दिलाने के लिए पश्चिमांचल निर्माण पार्टी का गठन किया गया है।७२त्नप्रतिशत राजस्व देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को मात्र १८त्नधनराशि विकास कार्यों के लिए मिलती है।हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी सहारनपुर से लगभग ७५० किमी होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिलता है।युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी ने कहा कि किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य नही मिल रहा ।खाद , पेस्टीसाईडस, बिजली के दाम निरन्तर बढते जा रहे है।गन्ने का रेट लागत के सापेक्ष कम मिल रहे है।मंहगाई निरन्तर बढ रही है।गन्ने का भुगतान समय से नही मिलने के कारण किसान कर्ज के बोझ मे दब रहा है ।बहुत से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र मे भी पिछडा हुआ है।कोई एम्स नही है मात्र तीन सरकारी विश्वविधालय पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं।छोटे राज्य मे विकास तेजी से होता है।सरकार को राज्य पुनर्गठन आयोग गठित कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनाना चाहिए ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।हम फेडरेशन आफ मुस्लिम जाट एसोसिएशन के लोगो को अलग राज्य की मांग मे सहयोग के लिए यहां आये हैं।फेडरेशन अध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा अलग राज्य की मुहिम मे फेडरेशन का प्रत्येक सदस्य पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के साथ है। बैठक मे सर्वसम्मति तय हुआ कि अलग राज्य की मांग हेतु पश्चिमांचल निर्माण उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ जी,ग्रहमन्त्री भारत सरकार अमित शाह जी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१ जनपदो के ११४ विधायको २० सांसदो २१ जनपदो के जिलाधिकारियो को स्पीड पोस्ट के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी प्रधान मन्त्री को सम्बोधित पत्र प्रेषित करेगी। पूर्व मुख्यमन्त्री बहन कुमारी मायावती जी ने उत्तर प्रदेश को चार राज्यो मे विभक्त करने का जो प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था उसका संज्ञान लेते हुए राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन कर चार राज्य बनाएं। छोटे राज्यो के गठन के उन क्षेत्रो का विकास होगा ।सुरक्षा, स्वास्थ्य ,शिक्षा के स्तर मे सुधार होगा व बेरोजगार युवको के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। बैठक को पार्टी राष्ट्रीय सचिव अमित राठी,कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार कोषाध्यक्ष जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अनुज बालियान, जिला महासचिव मौहम्मद उमर एडवोकेट, डाक्टर अरविन्द कुमार सिंघल आदि ने सम्बोधित किया।फेडरेशन कार्यालय पधारने पर फेडरेशन की ओर से पार्टी अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ,डाक्टर राजेश कुमार,अमित राठी व शौकीन चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।फेडरेशन कार्यकारिणी सदस्य साजिद फौजी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते खालापार,किदवईनगर,जामियानगर मुस्लिम आबादी के लोग नरकीय जिन्दगी गुजार रहे है। डम्पिंग यार्ड होने की वजह से गन्दगी का ऐसा आलम है की बदबू के कारण जीना दूभर है ज्यादातर लोग बीमारी से ग्रस्त हैं ,पानी पीने लायक नही है।उनकी मांग पर पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर वहां के निवासियो से उनकी आप बीती सुनी लोगो ने बताया की हम तो केवल वोट देने के लिए बने हैं कोई ऐसा नेता नही है जो हमारी समस्याओं का समाधान कराए पहली बार आज पश्चिमांचल निर्माण पार्टी ने हमारे बीच आकर हमारा हाल जाना है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा कि हम आपसे वायदा करते हैं कि हम ज्ञापन के माध्यम से आपकी दयनीय स्थिति से सरकार को अवगत कराएंगे भविष्य मे यदि हमारी पार्टी का प्रतिनिधि बना तो आपकी समस्या का स्थाई समाधान कराएंगे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान डाक्टर राजेश कुमार, सुभाष ,शुभम मलिक,अंकित ,नवजीत चौधरी ,आशु चौधरी,साजिद फौजी आदि ने भाग लिया ।
स्वास्थ्य परीक्षण पर की चर्चा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को ईट राइट योजना के अंतर्गत ईट राइट स्कूल घोषित कराने के संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विकास खंड शाहपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को ईट राइट योजना के अंतर्गत ईट राइट स्कूल घोषित कराने के संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अनिल कुमार कौशल व मनोज कुमार द्वारा विद्यालय में जाकर स्कूल प्रभारी से बैठक कर खाद्य सुरक्षा से संबंधित पंजीकरण, पानी की रिपोर्ट,पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट व किचन में कार्यरत कर्मचारियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
रालोद की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय लोकदल द्वारा के गांव जोहरा में किसान संदेश अभियान के तहत जगपाल सिंह के आवास पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया।मीटिंग में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखा जिसमें कहा गया कि पिछले वर्ष जब चुनाव हुए थे तो सितंबर में ही प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने का मूल्य घोषित कर दिया गया था।मगर इस वर्ष गन्ने का सीजन तीन माह बीत जाने पर भी गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया।सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।वहीं दूसरी ओर आवारा पशु किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं।साथ ही प्रदेश में इन आवारा पशुओं ने कई आमजन की जान तक ले ली है।प्रदेश का किसान समझ नहीं पा रहा है कि वह क्या करे।एक ओर तो इन आवारा पशुओं से अपनी जान जोखिम में डालते हुए फसलों को बचाना है,दूसरी ओर हमें यह भी नहीं मालूम की हम अपने गन्ने की फसल को किस रेट में मिल को बेच रहे हैं।मीटिंग में पहुंचे सभी किसानों ने अपने अपने नाम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अति शीघ्र इन दोनों समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।इस मौके पर मुख्य रूप से रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,रालोद वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी,रालोद वरिष्ठ नेता विकास बालियान, भानु ठाकुर, मुकेश चौधरी, संजीव तोमर, योगेंद्र, रामवीर, मोनू,रविंद्र ठेकेदार, सोमदत्त, बाबूराम, जयवीर, अशोक, फज्जा, मुनीराम प्रधान, सुगन चंद,हरपाल,राजकुमार,धर्मेंद्र आदि काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं दूसरी मीटिंग क्षेत्र के गांव बोपाडा में भी की गई।वहां पर भी काफी संख्या में किसानों ने मीटिंग में भाग लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की अपील की गई।
नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर मानव श्रृंखला निर्माण हेतु बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जनपद में मानव श्रृंखला का निर्माण कराया जाएगा। जनपद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधाम से मनाते हुए समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला निर्माण में प्रतिभाग किया जाएगा। परिवहन आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्रांक संख्या ७४ स०सु०/२०२३- ३७ स०सु०/२०२२ दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक ०५.०१.२०२३ से ०४.०२.२०२३ तक सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती दिनांक २३.०१.२०२३ को जनपद में पूर्वाहन ११ः०० बजे कक्षा ०८ से १२ तक समस्त विद्यालयों के छात्रों एवं उच्च शिक्षा के सभी विद्यार्थियों को एक साथ मानव श्रंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ मनाए जाने का आयोजन कराया जाना है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जनपद स्तर पर, उपजिलाधिकारी को तहसील स्तर पर एवं खंड विकास अधिकारी को ब्लॉक स्तर पर नामित करते हुए निर्देश दिए कि दिनांक २३.०१.२०२३ को कक्षा ०८ से १२ तक समस्त विद्यालयों के छात्रों एवं उच्च शिक्षा के सभी विद्यार्थियों को एक साथ मानव संख्या निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ मनाए जाने का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, यातायात विभाग के सहयोग से मीनाक्षी चौक सुजडु चुंगी तक मानव श्रृंखला बनाने तथा डीएवी कॉलेज में सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर पर समस्त विद्यालयों में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इस प्रकार ब्लॉक स्तर पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। जिसमें उपजिलाधिकारी को तहसील स्तर पर एवं खंड विकास अधिकारी ब्लॉक स्तर पर नोडल होंगे और जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी इसमें सहयोग प्रदान करेंगे।
शाकुंभरी विवि द्वारा बढ़ाई गई फीस वापस नहीं हुई तो होगा आंदोलनः मोहन प्रजापति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने मां शाकुंभरी विवि की ओर से बीएससी व गृह विज्ञान की फीस बढ़ाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार में गरीब मजदूर व कमजोर वर्ग से धीरे-धीरे शिक्षा को महंगा कर शिक्षा हासिल करने का अधिकार छीनने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि शाकुंभरी विश्वविद्यालय द्वारा फीस बढ़ाए जाने से गरीब मजदूर व कमजोर वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा ग्रहण करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। वही जैन कन्या महाविद्यालय से अब तक दर्जनों छात्राएं अपना नाम कटवा चुकी हैं। यह बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा है कि इस तरह से हमारा देश जल्द ही विश्व गुरु बन जाएगा। महंगी होती जा रही शिक्षा पर सरकार का ध्यान नही है जिसकी वजह से शिक्षा संस्थान बेहताशा फीस बढ़ोतरी करने में लगे है जिसकी वजह से कमजोर वर्ग के बच्चों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है क्या हमारे देश के गरीब पिछड़ों कमजोर कमजोर वर्ग के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार नहीं है जो गरीब मजदूर कमजोर वर्ग की बेटियों को कॉलेज से नाम कटवाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर फीस के अभाव में किसी भी छात्रा का नाम कॉलेज की ओर से काटा गया तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस अविलंब वापस ली जाए नहीं तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
राशन का किया वितरण
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोजना पुरकाजी में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में केंद्रों का संचालन कराया गया। बाल विकास परियोजना पुरकाजी में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में केंद्रों का संचालन किया गया। जिसमें ३ से ६ वर्ष के बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा दी गई एवं कुछ केंद्रों पर टीकाकरण किया गया जिसमें विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत ९ माह से ५ वर्ष के बच्चों को विटामिन ए पिलाया गया इसके साथ ही केंद्रों पर ड्राई राशन का वितरण लाभार्थियों को किया गया।
ट्रैकर पर डाटा करे फीड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशों के क्रम में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना अधिकारियों व मुख्य सेविकाओं द्वारा जनपद में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्री एवं सहायिका की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहल पुस्तिका के अनुरूप ई सी सी ई सामग्रियों का उपयोग करते हुए शालापूर्व गतिविधियों का आयोजन कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण ट्रैकर पर स्वयं की तथा केंद्र पर उपस्थित ३ से ६ वर्ष के बच्चों की उपस्थिति फीड करने के निर्देश दिए गए, डी०आई० के अनुसार केंद्र पर ड्राई राशन आपूर्ति के सापेक्ष वितरण पोषण ट्रैकर पर फीडिंग तथा लक्ष्य के अनुरूप गृह भ्रमण करते हुए उसे भी पोषण ट्रैकर पर फीडिंग के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के समस्त लाभार्थियों की पोषण ट्रैकर पर फीडिंग तथा आधार सत्यापन तथा ५ वर्ष तक के बच्चो का वजन/ऊंचाई पोषण ट्रैकर पर फीड करने के निर्देश भी दिए गए।
अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथराशाही निवासी गोपाल पुत्र श्रीनिवास अपने चचेरे भाई अवतोश के साथ बाईक द्वारा कुटेसरा जाते वक्त दधेडू के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी युसुफ पुत्र फरमान व साजिद पुत्र आफताब कार द्वारा अपने गांव से परासौली जाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया।
बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्राली चालक अपनी ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। मेरठ के जागृति विहार निवासी युवक मनीष अपनी पत्नि भावना शर्मा के साथ बाईक द्वारा रूडकी जाते वक्त मंसूरपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे में उसकी पत्नि भी चोटिल हो गई। पुलिस ने घायल दम्पत्ति को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
बाईक की टक्कर से घायल
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाईक की चपेट मे आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी करीब 62 वर्षीय सोहनवीर बस की इन्तजार मे अडडे पर खडा हुआ था कि इसी बीच वह तेजी के साथ आ रही बाईक की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे पर आसपास से दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और आरोपी युवक अपनी बाईक सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो ने घायल को निजी चिकित्सक के यहां भिजवाने के साथ उसके परिजनो को हादसे की सूचना दी।
बैठक हुई आयोजन
बघरा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी बघरा की अध्यक्षता में विकासखंड के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज के साथ बैठक आहूत की गई। बीआरसी तितावी,विकास खंड बघरा में सुनील कुमार डबराल, खंड शिक्षा अधिकारी, बघरा की अध्यक्षता में विकास खंड के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निपुण भारत मिशन के विभिन्न घटकों पर चर्चा की गई।साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प, एमडीएम, छात्र उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रयास, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक निर्धारित तिथियों। पर कराए जाने, एवम नोवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु अधिकाधिक संख्या में छात्रों के आवेदन कराएं जाने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में सभी ्रक्रक्क द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों, शराब के ठेकों आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।
विद्यालयों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी सदर द्वारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों एवं कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में ध्यान चंद्र खंड शिक्षा अधिकारी सदर मुजफ्फरनगर द्वारा प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा १, प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा २, प्राथमिक विद्यालय नरा, प्राथमिक विद्यालय नयागांव जड़ौदा, कंपोजिट विद्यालय अजमतगढ़ विकास क्षेत्र सदर के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र छात्राओं की स्थिति का अवलोकन किया एवं अध्यापकों को शिक्षण कार्य में दीक्षा एप, रीड एलॉन्ग एप एवं टी एल एम का प्रयोग करें छात्र छात्राओं को पढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। तथा निपुण भारत अभियान के अंतर्गत अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
योजनाओं की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रम प्रवर्तन अधिकारी के द्वारा विधिक प्राधिकरण सेवा के सौजन्य से निर्माण स्थल आरसीसी डेवलपर्स जानसठ रोड पर सैनिकों को संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय मुजफ्फरनगर श्रम प्रवर्तन अधिकारी शाहिद अली खान के द्वारा विधिक प्राधिकरण सेवा के सौजन्य से निर्माण स्थल आरसीसी डेवलपर्स जानसठ रोड पर निर्माण श्रमिकों से श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई एवं प्रचार प्रसार किया गया।


