Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में कोरोना के 9 नए मरीज मिलने से हडकंप, पुलिसकर्मी भी हुए शिकार

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 9 नए मरीज सामने आने से खलबली मच गई है। इनमें फायर सर्विस से जुडा एक कर्मचारी तथा एक पुलिसकर्मी भी शामिल बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 230 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 9 लोगां के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है।

आज जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है उनमें 2 लोग भूड़खतौली, एक पुलिस चौकी खतौली, 1 इस्लाम नगर खतौली, 1 साउथ सिविल लाइन मुजफ्फरनगर, 1 फायर सर्विस, मुज़फ्फरनगर, 1 अवध विहार, 1 नगर पालिका स्थित विधुत विभाग का कर्मचारी तथा एक शहर के मौहल्ला ब्रहमपुरी का निवासी है

जो ट्रूनेट मशीन के जरिए पॉजिटिव मिला है। जनपद में आज कोरोना के 56 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जिसके बाद जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 170 हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − twelve =