उत्तर प्रदेश

आरोप- TTE राजू सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर gang rape किया, महिला ने चंदौसी जीआरपी में शिकायत दर्ज करवाई

संभल जनपद में ट्रेन में gang rape की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि लिंक एक्सप्रेस में रेलवे के टीटीई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्रयागराज जा रही एक महिला के एसी कोच में गैंगरेप की वारदात अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर संभल जीआरपी ने केस दर्ज कर टीटीई को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे आरोपी की शिनाख्त की खाकी कोशिश कर रही है.

गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात चंदौसी जंक्शन से संबंधित है, जहां 16 जनवरी को सूबेदारगंज, प्रयागराज जाने को एक महिला आई थी. महिला के पास साधारण टिकट था. आरोप के अनुसार स्टेशन पर मौजूद टीटीई राजू सिंह ने महिला को लंबी दूरी की यात्रा बताते हुए उसे ट्रेन के एसी कोच में बैठा दिया.

इसके बाद रात में वह महिला से खाना पूछने आया. लेकिन महिला ने मना कर दिया. इसके बाद टीटीई ने एक बोतल से उसे पानी पिलाई. जिसके पीते ही उसे बेहोशी आने लगी.

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद चलती ट्रेन के कोच में  टीटीई और उसके साथी ने उसके साथ गैंगरैप किया. उस दौरान वह चिल्लाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह नशे की वजह से कुछ कर नहीं पाई. घटना के पांच दिन बाद वापस लौट कर महिला ने चंदौसी जीआरपी में शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया.

दूसरे आरोपी की शिनाख्त के लिए जीआरपी कोशिश कर रही है. अलबत्ता इस घटना से रेल में सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जहां रक्षक ही भक्षक बन गए हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 12 =