वैश्विक

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट का शेयर चार फीसदी की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट (आरआईएल) ने शुक्रवार को फिर इतिहास रच दिया है। रिलायंस का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) शुक्रवार को कारोबार के दौरान 14 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार चला गया। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है। 

कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर चार फीसदी की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। कंपनी के अलग से सूचीबद्ध आंशिक चुकता शेयरों का बाजार पूंजीकरण 53,821 करोड़ रुपये है। इस तरह कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण अब 14,07,854.41 करोड़ रुपये हो गया है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का शेयर 4.32 फीसदी की बढ़त के साथ 2,149.70 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। इससे बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13,54,033.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 4.47 फीसदी की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 2,149.90 रुपये पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रिलायंस का शेयर 2058 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन यह 2057.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

मालूम हो कि बुधवार को रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी विश्व के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। तब रिलायंस के शेयर की कीमत 2010 रुपये के पार गई थी और इसी के साथ 75 अरब डॉलर की संपत्ति हो जाने से वे फोर्ब्स की 10 सबसे अमीरों की सूची में पांचवें नंबर पर आ गए।

 बुधवार को कंपनी का बाजार पूंजीकरण पहली बार 13 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया था। ऐसा करने वाली यह भारत की पहली कंपनी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 5 =