समाचार (Muzaffarnagar News)
मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना कोतवाली नगर टीम के द्वारा नगर पालिका परिषद मु०नगर के अवर अभियंता के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले वांछित अभियुक्त की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी कर ली। उल्लेखनीय है कि धर्मवीर सिंह अवर अभियंता, जल/मार्ग प्रकाश व्यवस्था प्रभारी नगर पालिका परिषद मु०नगर के द्वारा 24 जनवरी को सागर कश्यप नाम के व्यक्ति के द्वारा नगर पालिका मु०नगर के टाऊन हांल स्थित पथ प्रकाश कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट अभद्र व्यवहार व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने व विभाग की फाईलों को खुर्द बुर्द करने कार्यसरकार में बाधा उत्पन्न करने के सम्बंध में दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कराया गया। अभियोग में वाछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित की गयी थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा अंदर २४ घण्टे में अभियुक्त सागर कश्यप पुत्र संजय कश्यप निवासी पुरानी आबकारी थाना को०नगर,मु०नगर को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० देवपाल सिंह, का० संकेत कुमार, अतुल यादव शामिल रहे।
फरियादियों की जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा के द्वारा प्रातः अपने कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है।
विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।े नुमाइश मैदान में बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
बुधवार को मुजफ्फरनगर का नुमाइश मैदान लोगों से भर गया। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर समाज कल्याण स्वास्थ विभाग, डीआरडीए, भूमि संरक्षण विभाग, जिला उद्योग केंद्र, आयुष विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर जनपद के प्रमुख उद्यमियों ने भी अपने उत्पाद और उसकी मार्केटिंग की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई।
जिले के किसानों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी कार्यक्रम में दी गई। गन्ने की खेती और उत्पादन बढ़ाए जाने के साथ-साथ बनने वाले गुड़ और उससे तैयार होने वाले दूसरे उत्पाद की जानकारी भी कार्यक्रम में दी गई। किसानों को बताया गया कि गन्ने से गुड़ के अलावा और कौन-कौन से उत्पाद तैयार कर लाभ अर्जित किया जा सकता है।
इस मौके पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में २०१८ से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नोएडा और गाजियाबाद में कार्यक्रम के बाद मुजफ्फरनगर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डीएम ने उत्तर प्रदेश दिवस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
चिकित्सा शिविर आयेजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नुमाइश ग्राउंड में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में चिकित्सा शिविर लगाया गया जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के नुमाइश ग्राउंड में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमे चिकित्सकों की टीम के द्वारा आने वाले आगंतुकों को परामर्श दिया गया तथा लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
नगर के चहुमुंखी विकास को जिलाधिकारी से मिलकर की टोपी भेंट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के चहुँमुखी विकास के लिए नव-नियुक्त जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को टोपी भेंट कर जिम्मेदारी दी। जिसे जिलाधिकारी ने सहर्ष स्वीकार करते हुये जिम्मेदारियों का निर्वाहन सहर्ष करने के लिए आश्वासन दिया। जिला उद्योग की मीटिंग में सत्यप्रकाश रेशू की टोपी की प्रशंसा करते हुये जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की थी जिसे आगे बढ़ाने के लिए जिले के प्रत्येक व्यक्ति की ओर से जिलाधिकारी को सत्यप्रकाश रेशू द्वारा टोपी भेंट की गई। जिस टोपी को जिलाधिकारी ने प्रसन्नता से लेते हुये अपनी जिम्मेदारियों को और ज्यादा कठोर परिश्रम, कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करने को कहा। यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट २०२३ में जिलाधिकारी को ४०० करोड़ रू० की हाइवे तथा नेशनल हाइवे की ब्यूटिफिकेशन निवेश व दूसरी ६०० करोड़ रू० की पूजा बोक्स की निवेश योजना संक्षिप्त में समझाई। साथ ही अत्याधिक भीड़-भाड़ वाले रेशू चौक का चौड़ीकरण प्रस्ताव रखा जिससे आए दिन हो रही दुर्घटना न हो व यातायात सुचारू रूप से चल सके। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा ने सत्यप्रकाश रेशू का विजिटिंग कार्ड लिया। जिससे १०-११-१२ फरवरी २०२३ को लखनऊ में होने जा रही यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में दोनों निवेश प्रस्तावों को बारीकी से समझा जा सके। जिससे दोनों निवेशो को वास्तविक रूप देने में प्रसाशनिक स्तर पर हर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकें। जिलाधिकारी की कार्यशैली मुजफ्फरनगर को अवश्य चहुँमुखी विकास का आयाम देगी क्योकि उनका पूर्व का कार्यकाल अनेक सफलताओं से भरा रहा। टोपी भेंट करने वालों का मानना है कि मुजफ्फरनगर में औद्योगीकरण का आधुनिकरण, शिक्षा के नये आयाम, जाम से छुटकारा, शुकर्तीथ में गंगा की धारा एम्स का निर्माण, रैपिड रेल का मुजफ्फरनगर तक आना, रोजगार के नये संसाधन आदि प्राथमिकता पर होने चाहिए। टोपी भेंट करने वालों में प्रमुख श्समाजसेवी- विचारक-लेखक सत्यप्रकाश रेशू, मनीष भारती आदि रहे।
भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- २०२३ से संबंधित कार्यक्रमों के क्रम में भाषण प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- २०२३ से संबंधित कार्यक्रमों के क्रम मेंष् भाषण प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिताष् का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कु.शिया पुत्री श्री नरेश कुमार कक्षा-११ की छात्रा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । रुद्राक्ष पुत्र श्री सतीश विश्व कर्मा कक्षा ११क्च ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्र के निर्माण में हर एक व्यक्ति का वोट भागीदार बनता है
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)डी०ए०वी०इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। डी०ए०वी०इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन द्वारा अपने संबोधन में छात्रों को बताया भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल २५ जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है।
उद्बोधन के पश्चात विद्यालय के विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन जी के नेतृत्व में एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई तहसील प्रांगण में स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर रैली का स्वागत उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार तथा तहसीलदार जानसठ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान छात्र हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। जो इस बात का संदेश दे रहे थे की मतदान के दिन को उत्सव की तरह मनाएं।
उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा की जानसठ नगर में लोगों ने पिछले चुनावों में बढ़चढ़ कर भाग लिया जोकि मतदाताओं के जागरूक होने का परिचय देता है। उन्होंने मतदान दिवस को उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन द्वारा छात्रों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई। इस उपलक्ष में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य समुद्र सेन डॉक्टर मोनिका योगेश कुमार आशीष कुमार सिंघल मास्टर राजेश कुमार प्रिया सैनी लक्ष्मी भाटिया प्रेमा देवी यादव बीनू सिंह अंकुर राजवंशी प्रशांत महेश्वरी देवेंद्र कुमार सचिन कुमार शर्मा मनोज कुमार वर्मा शिव कुमार अरविंद सैनी जय भगवान बृजेश कुमार श्रीकेशन सिंह सिकंदर सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मतदाता दिवस पर शपथ ली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला के प्रांगण में आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ व बच्चों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी के द्वारा शपथ ली गई । प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला के प्रांगण में आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के नेतृत्व में समस्त स्टाफ व बच्चों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी के द्वारा शपथ ली गई ।सभी बच्चों को अपने परिवार के सदस्यों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए समझाया गया।
मतदाता दिवस का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खंड शिक्षा अधिकारी ध्यान चंद्र की अध्यक्षता में विकास क्षेत्र सदर के विद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारी ध्यान चंद्र की अध्यक्षता में विकास क्षेत्र सदर के विद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया एवम देश के लोकतंत्र में अपना योगदान देने के लिए मतदाता शपथ ली गई।
युवा पदाधिकारी तरुण मित्तल व मयंक गोयल को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,तहसील कांपलेक्स अध्यक्ष हरिओम शर्मा, गोल मार्केट राजेंद्र अरोरा,शिव मार्केट जयेंद्र प्रकाश द्वारा आज तुलसी पार्क प्रांगण में अभी हाल ही में सनातन धर्म सभा भवन में हुए व्यापारी महासम्मेलन में युवा व्यापारियों द्वारा पूरे उत्साह के साथ भारी संख्या में भागीदारी कर व्यापारी महासम्मेलन को सफल बनाए जाने पर आज प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल एवं नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा सम्मानित किया गया,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि आज संगठन के युवा पदाधिकारी तरुण मित्तल व मयंक गोयल को व्यापारी महासम्मेलन को सफल बनाएं जाने पर पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है एवं हम प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंद्र सिंह,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,जिला महामंत्री प्रवीण जैन,नगर प्रभारी भूरा कुरैशी सहित समस्त पदाधिकारियों का भी महा सम्मेलन को सफल बनाने पर आभार व्यक्त करते हैं एवं आगामी फरवरी माह में युवा पदाधिकारियों के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा,इस अवसर पर संगठन के ज्ञानी गुरबचन सिंह,महेंद्र कुमार,नवदीप,अब्दुल्ला खेरी,ब्रज कुमार,विक्की अरोड़ा,हीरा लाल,पवन सनपेडिया,अंशुल गुप्ता, सुधीर जैन,सुभाष गर्ग,पवन अग्रवाल, सहित अनेक व्यापारियों द्वारा सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया गया
स्थापना दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय सहायक श्रमायुक्त मुजफ्फरनगर परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार उत्तर पद्रेश स्थापना दिवस के अवसर पर में कार्यालय सहायक श्रमायुक्त मुजफ्फरनगर परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री राज बहादुर यादव जी के द्वारा कायर्क्रम का संचालन किया जिसमे उनके द्वारा उत्तरप्रदेश निर्माण एवं उसकी भौतिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया, इसी क्रम में कार्यालय अध्यक्ष सहायक श्रम आयुक्त द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया. गोष्ठी में कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ अधिवक्ता गण एवं श्रमिकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को जलपान करा, सहायक श्रम आयुक्त द्वारा सभी को धन्यवाद सम्बोधित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
मॉ शाकुम्भरी अन्तर्महाविद्यालयी हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता पर कब्जा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में किया गया जिसमें श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला) वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर अंतिम लीग मैच में एसडी कॉलेज आफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि यह हैंडबाल (पुरूष एवं महिल) प्रतियोगिता एसडी कॉलेज आफ कामर्स, मुजफ्फरनगर में खेली गई। जिसमें मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध 10 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला) के अगल-अलग लीग मैच खेले गये। जिसमें हैंडबॉल (पुरूष वर्ग )में पहला लीग मैच श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा देवबन्द गर्वमेंट कालेज, देवबन्द के बीच खेला गया, जिसे श्रीराम कॉलेज ने 10-3 के स्कोर से जीत लिया। दूसरा मैच एसडी कॉलेज आफ लॉ तथा श्रीराम कॉलेज के बीच खेला गया जिसे श्रीराम कॉलेज की टीम ने बडी आसानी से 12-4 के स्कोर से जीता, वही तीसरा तथा अंतिम मैच श्रीराम कालेज तथा एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स के बीच खेला गया जिसे श्रीराम कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 16-6 के स्कोर से जीतकर हैंडबॉल पुरूष वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
वही हैंडबॉल (महिला वर्ग) में श्रीराम कॉलेज ने अपने पहले मैच में जीजीसी कांधला को 17-2 से हराया तथा दूसरा मैच एसडी कॉलेज आफ लॉ तथा श्रीराम कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें श्रीराम कालेज की टीम ने एसडी कॉलेज आफ लॉ को 12-1 के स्कोर से हराया। प्रतियोगिता का अंतिम मैच श्रीराम कालेज तथा एसडी कॉलेज आफ कामर्स के बीच खेला गया इस निर्णायक मैच में श्रीराम कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एसडी कॉलेज आफ कामर्स की टीम को 16-7 के स्कारे से हराकर हैडबॉल(महिला) वर्ग का खिताब जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय आगमन पर हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला) वर्ग की टीमो को श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ ने अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन करने पर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि हमें गर्व है कि महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुये कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर जिले के साथ-साथ अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगे।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने दोनो टीमों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्च श्रीराम कॉलेज ने हैडबॉल (पुरूष एवं महिला) वर्ग की टीमों को अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल(पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि दोनो ही टीमों ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।
विभिन्न मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा अभियुक्तविजय पुत्र लोकेश निवासी बाल्मीकि बस्ती थाना को0नगर को कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रवीन्द्र सिंह द्वारा आर्म्स एक्ट के वारण्टी अभियुक्त इरफान पुत्र गुलफाम निवासी मक्किनगर किदवई नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त थाना अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा वाछिंत अभियुक्तगण नरेश पुत्र अतरसिह निवासी ग्राम अल्लूवाला थाना रामराज मु0नगर, रंजीत पुत्र मनेश्वर निवासी ग्राम अल्लूवाला थाना रामराज जिला मु0नगर, कान्ति पुत्र सूरत सिह निवासी ग्राम हंसावाला थाना रामराज जिला मु0नगर, जैकी पुत्र बाबू निवासी ग्राम अल्लूवाला थाना रामराज जिला मु 0नगर को देवल नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 सुभाष चन्द्र द्वारा 01 जुआरी अभियुक्त महबूब पुत्र बशीर निवासी ग्राम बेहड़ा सादात थाना ककरौली मुजफ्फरनगर को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू, सट्टा पर्चा दो कॉपी, एक पेन, 2330 रुपए को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 बच्चू सिंह द्वारा वाछिंत अभियुक्त कौशल पुत्र रेवती शरण निवासी कासमपुर थाना मीरापुर को कुतुबपुर झाल से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा आबकारी अधि0 के वारंटी अभियुक्त मुकेश पुत्र मामचन्द निवासी ग्राम तुगलकपुर थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित चौधरी द्वारा वाछिंत अभियुक्त करतार पुत्र कर्मसिंह निवासी दक्षिणी पट्टी थाना दौराला मेरठ को मेरठ रोड ब्लाँक के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।
मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। एस डी कन्या इन्टर कॉलेज झाँसी की रानी मुजफ्फरनगर में २५ जनवरी २०२३ को विद्यालय प्रांगण में प्रार्थना स्थल पर छात्र छात्राओं को मतदान के अधिकार के लिए अपने आसपास के १८ वर्ष से ऊपर के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रधानाचार्य ने प्रेरित किया तथा मतदाता शपथ भी दिलायी । विद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्राओं,बी एल ओ और कर्मचारियों ने मिलकर शपथ ग्रहण की । विकास खण्ड बघरा के कार्यालय में मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में विकास खण्ड बघरा के कार्यालय में मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया जिसमें समस्त स्टाफ द्वारा मतदान आवश्यक रूप से करने की शपथ ली गई। उक्त शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे। वहीं विकास खण्ड खतौली के कार्यालय में मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विकास खण्ड खतौली के कार्यालय में मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया जिसमें समस्त स्टाफ द्वारा मतदान आवश्यक रूप से करने की शपथ ली गई। उक्त शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे। इसके अलावा विकास खण्ड बुढाना के कार्यालय में मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया जिसमें समस्त स्टाफ द्वारा मतदान आवश्यक रूप से करने की शपथ ली गई।
उक्त शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।


