Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पैदल गश्त कर एडीजी-एसएसपी ने सुनी समस्याएं, ग्राम प्रहरियों को दिए आवश्यक निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गणतंत्र दिवस के मौके पर शासन के निर्देशों के क्रम में एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल और एसएसपी संजीव सुमन देर रात उत्तराखंड बॉर्डर से सटे पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव दादुपुर एवं ग्राम शेरपुर पहुंचे। आला पुलिस अधिकारियों ने दोनों गांव वालों की समस्याएं सुनी और गोष्ठी आयोजित कर उनके साथ सीधा संवाद किया।

एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगिक विकास एवं सुदृढ़ सुरक्षा और कानून व्यवस्था शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसी क्रम में शासन के निर्देशों के अनुपालन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार रात को प्रदेश की सीमा से सटे गांव में प्रवास किया गया। बताया कि रात्रि विश्राम कर ग्राम वासियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान गांव वालों और सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गांव में पैदल गश्त एवं गोष्ठी करते हुए उनकी कुशलता की जानकारी ली गई।

सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी ली

गांव वालों की समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान आस-पास सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य तथा होने वाली अवांछनीय गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। गौ-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और कार्यवाही करने के लिए बनायी गयी कार्ययोजना का आंकलन किया गया।

ग्राम प्रहरियों को दिए आवश्यक निर्देश

एसएसपी ने बीट आरक्षी और ग्राम प्रहरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्टर नंबर ०८ की प्रविष्टियों की चेकिंग एवं सत्यापन किया तथा सीमा सुरक्षा के सटीक आंकलन के उद्देश्य से पुलिस बैरियर और नाका एवं ग्राम में लगे सीसीटीवी कैमरों की दशा-दिशा आदि की चेकिंग की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन की सीमावर्ती जनपदों से सम्बन्धित विकास नीतियों के बारे में ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों ने अपने सीमा क्षेत्र के गांव में रात्रि प्रवास कर गांव वालों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21126 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =