Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद में 13 COVID-19 पाजिटीव मरीज मिले, 39 मरीज ठीक हुए

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण लगातार अपने पांव पसारता जा रहा है। जिसके कारण लोगों में एक डर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच के लिए भेजे गये सैम्पलों में से आज 252 सैम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है

जिसमें 13 मरीज पाजिटीव मिले है। इनमे 2 ग्राम मखियाली, 1 शाहपुर, 3 गांधी कालोनी, 1 पुरानी आबकारी से, 2 रैदासपुरी से, 3 जज कालोनी, 1 रोडवेज स्टेंड से मिला है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पाजिटीव केसों को उनके घर से लेकर बेगराजपुर स्थित मैडिकल कालेज में आइसोलेट करायेगी।

उन्होंने बताया कि आज मैडिकल कालेज से ठीक होने पर 39 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक मैडिकल कालेज से ठीक होकर 518 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। अब जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 132 रह गयी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =