वैश्विक

बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों पर हमले,एक सैनिक की मौत

बलूचिस्तान के तुरबात इलाके में शनिवार को आतंकियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया। घटना में एक सैनिक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

सेना की जन संपर्क शाखा (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस, आईएसपीआर) ने बताया कि तुरबात से करीब 35 किलोमीटर दूर केच जिले के पिदारक में सामान्य गश्त के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। हाल के सप्ताहों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों पर हमले बढ़े हैं।

आईएसपीआर ने कहा कि ‘मुठभेड़ के दौरान लांस नायक जावेद करीम मारे गए जबकि तीन अन्य सैनिक घायल हुए हैं।’ गौरतलब है कि हाल के सप्ताहों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों पर हमले बढ़े हैं।

इससे पहले 14 जुलाई को बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमला करने पर तीन सैनिक मारे गए थे और आठ अन्य घायल हो गए थे।                                                                        (REFERENCE PICTURE ONLY)

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15094 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =