Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने दिए ज्ञापन, जिले में पत्रकारों को पूर्ण सम्मान सुरक्षा व सहयोग जारीः जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर उनकी समस्याओं व अनेक मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में वहां के जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री व महामहिम राज्यपाल को आज ज्ञापन भिजवाए गए हैं।

मुजफ्फरनगर में भी जिला अध्यक्ष एवं मुजफ्फरनगर केसरी की संपादक श्रीमती पूनम राजपूत ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए अपने साथी पत्रकारों के साथ एक ज्ञापन जनपद की जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे को दिया।

डीएम मुजफ्फरनगर ने इस अवसर पर ज्ञापन देने वाले पत्रकारों से कहा कि पूरे जिले में मुजफ्फरनगर के पत्रकारों को पूर्ण सुरक्षा स्वतंत्रता मिली हुई है और जिला प्रशासन पूर्ण सहयोग कर रहा है उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों द्वारा दिया गया ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल जी को आज ही भिजवा दिया जाएगा।

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने दिए गए अपने ज्ञापन में पत्रकारों के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कराने, जांच के उपरांत ही एफ आई आर कराने, सरकार द्वारा एसआईटी का गठन करने व इस कमेटी में दो वरिष्ठ पत्रकारों को नामित करने तथा कोरोना सें मरने वाले पत्रकारों को 5000000 की मद्द,पत्रकार प्रोटेक्शन बिल लागू कराने उनका बीमा जारी कराने एवं कोविड-19 महामारी के कारण संकट में पड़े पत्रकारों के परिवारों की आर्थिक मदद के रूप में 10000 प्रति माह सरकार द्वारा दिये जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन देने के समय जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित थे और जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि जिले में भी जिला प्रशासन पत्रकारों की समस्याओं के लिए पूर्ण रूप से जागरूक है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + twenty =