समाचार (Muzaffarnagar News)
अलग अलग मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने अलग अलग मामलों में विभिन्न स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वारण्टी अभियुक्त नवाब पुत्र नसीम कुरैशी निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित चौधरी द्वारा वाछिंत अभियुक्त करतार पुत्र कर्मसिंह निवासी दक्षिणी पट्टी थाना दौराला मेरठ को मेरठ रोड ब्लाँक के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा अभियुक्त इमरान पुत्र शौकीन राजपूत निवासी बडे मदरसे के पास पाचली बुजुर्ग थाना सरुरपुर मेरठ को कुरालसी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 श्री रविन्द्र सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त मुरशलीम पुत्र शमीम उर्फ मिम्मा नि0ग्राम संधावली थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर को संधावली मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 सुभाष चन्द्र द्वारा 02 चोर अभियुक्तगण सुनील पुत्र किरन पाल निवासी ग्राम पंडितपुरी थाना लक्सर जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) 02. सोनू पुत्र राकेश निवासी महराजपुर थाना लस्कर, हरिद्वार (उत्तराखण्ड) को आश्रम चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 नाजायज चाकू, 01 मोटरसाईकिल चोरी की हुई को बरामद किया गया।
फरियादियों की जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जन समस्याओं के समाधान मे किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित यिका जाता है। जिसका उददेश्य नागरिकों के भूमि विवाद एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित विवादों का निस्तारण कराना है। ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान हेतु अधिकारियों/विभागों के चक्कर ना काटने पडें। इसी संदर्भ मे आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने नगर के तीनों थानों शहर कोतवाली, थाना सिविल लाइन व नई मंडी कोतवाली पहुंच कर वहां मौजूद फरियादियां की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनका समाधान कराते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जन की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। ताकि पीडित को न्याय के लिए इधर-उधर ना भटकना पडे। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ नायब तहसीलदार श्रृद्धा गुप्ता भी मौजूद रही। थाना समाधान दिवस के अवसर पर सम्बन्धित थाना शहर कोतवाली में इंस्पैक्टर महावीर सिंह चौहान, थाना सिविल लाइन मे थाना प्रभारी अजय क्षोत्रिय– नई मंडी कोतवाली में सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव व इंस्पैक्टर नई मन्डी बिजेन्द्र सिंह रावत व स्टाफकर्मियों के अलावा, राजस्व विभाग, तहसील सदर के सम्बन्धित अधिकारी, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन का धरना शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाकियू ने किसानो की समस्याओं के समाधान को लेकर भरी हुंकार। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत का कहना है कि जब तक किसानो की समस्याओं का समाधान नही हो जाता तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। पूर्व मे की गई घोषणा के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आज दोपहर के वक्त सरकूलर रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे स्थित ग्रामीण अंचल विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर टैंट एवं मंच लगवाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि सरकार किसानो की समस्याओं को लेकर गंभीर नही है। सरकार द्वार किसानो की अनदेखी की जा रही है। उन्होने कहा कि बढती मंहगाई के साथ बढाई जा रही बिजली के दरों से किसान परेशान है। उन्होने कहा कि एक और जहां विद्युत दरों मे बढोत्तरी की जा रही है, वहीं दूसरी और सरकार द्वारा किसानो के टयूबवैल पर मीटर लगवाने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया कि ट्यूबवैलों पर मीटर नहीं लगने देंगे। भाजपा सरकार ने चुनाव के घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली देने की बात कही थी, लेकिन अब मीटर लगाए जा रहे हैं।
टिकैत ने कहा कि सरकार झूठे वादे कर किसानों को बहकाने का काम कर रही है। किसानों के सामने बकाया भुगतान, बिजली मीटर, आवारा पशु, बिजली के बिल और गलत तरीके से दर्ज किए जा रहे मुकदमे समेत अन्य समस्याएं हैं, जिनका सरकार समाधान नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, ओमपाल मलिक, विकास शर्मा धरने पर बैठे हैं।भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आवारा पशु किसान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। परन्तु सरकार इस और जागरूक नही है। बकाया गन्ना भुगतान भी किसानो की एक बडी समस्या है। किसानों की एक नही बल्कि अनेक समस्या हैं। जिनका समाधान होना है। धरने की अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा ने की। इस दौरा बत्तीसा खाप शामली के शौकिन्द्र चौधरी, बाबा श्याम सिह बहावडी, मांगेराम, सागर बोपाडा, श्यामपाल चेयरमैन प.उ.प्र.महामंत्री, अशोक घटायन, टीटू चौधरी आदि मौजूद रहे
गतिविधियों का हुआ संचालन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देशानुसार समस्त आंगनबाड़ी केंद्रो पर पहल पुस्तिका के अनुसार शाला पूर्व गतिविधियों ( ई सी सी ई) का संचालन किया गया ताकि बच्चो का शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रो पर बच्चो का वजन करते हुए पोषण श्रेणि का निर्धारण भी किया गया ताकि कुपोषण को दूर करने में सहायता मिल सके। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रो पर पात्र लाभार्थियों को मानक के अनुसार ड्राई राशन का वितरण भी किया गया।
राष्ट्रहित की सेवा आप सभी निरंतर करते रहेंः पंवार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हिंदू जागरण मंच की बैठक बंटी चौधरी के नवीन मंडी स्थल स्थित प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। जिसमें नरेंद्र पवार को नवीन दायित्व प्रांत कार्यकारिणी में मिलने पर हर्ष जताया और उनका भव्य स्वागत किया गया। सर्व प्रथम मंचासीन पदाधिकारियों ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। मंचासीन पदाधिकारियों में नरेंद्र पंवार प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिंदू जागरण मंच,पवन मित्तल जिला अध्यक्ष शहीद भगत सिंह एकता मंच,मनोज पाटिल जिलाध्यक्ष भ्रष्टाचार निवारक समिति, समाजसेवी विनोद चौधरी, अनुज चौधरी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर के अध्यक्ष, देवेंद्र चौहान एंटी करप्शन प्रदेश अध्यक्ष, सीता राम त्यागी जिला अध्यक्ष योगी सेना, राजीव धीमान जी मां शाकुंभरी सेवा समिति अध्यक्ष, संजय बाल्मीकि जी जिला अध्यक्ष गौ रक्षा दल ने मंच की शोभा बढ़ाई। बैठक का संचालन राजेश शर्मा ने किया। बैठक में उपस्थित सभी ऊर्जावान साथियों ने मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत किया सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने नरेंद्र पवार को प्रांत नेतृत्व द्वारा हिंदू जागरण मंच प्रांत कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने पर हर्ष जताया और सभी ने उनको हार्दिक शुभकामनाएं दी। वही नरेंद्र पवार ने कहा कि जो दायित्व मुझे आज प्रांत नेतृत्व ने दिया है उसका में हार्दिक धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि जिस प्रकार में आज तक संगठन की सेवा करता आया हूं निरंतर उसी प्रकार संगठन की सेवा और मां भारती के अखंड रूप के निर्माण में अपना योगदान देता रहूंगा। आप सभी ने बैठक में उपस्थित होकर मेरा मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है आप सभी मेरी बाजुयें में हो यह उपलब्धि नरेंद्र पंवार कि नहीं आप सभी की उपलब्धि है आप सभी का मान सम्मान मेरा मान सम्मान है उस पर कहीं भी आंच नहीं आने दूंगा मेरा मनोबल बढ़ाने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद करता हूं। बैठक में कुकड़ा निवासी प्रतीक जी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। आज की बैठक में अंकुर पहलवान, मुकेश कश्यप, हरीश पालीवाल अनमोल कपासिया विकी चावला गोपाल कश्यप, नारायण सिंह दिनेश कुमार अंकित पुंडीर, संजय गोयल भीष्म पुंडीर बंटी चौधरी वैभव यादव,अंजेश कुमार रंजीत शर्मा सुबोध कुमार वीरू गुर्जर हिमांशु चौधरी रवि वर्मा शशांक सैनी संजय चौधरी टीटू गुर्जर, राजवीर ठेकेदार चमन पाल ऋषभ चौधरी, शुभम चौधरी सत्येंद्र ठाकुर नीरज शर्मा दीपक शर्मा राकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू वीर उपस्थित रहे
हस्तिनापुर मेरठ का छात्र-छात्राओं को कराया भ्रमण
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोरना के विभिन्न परीषदीय विद्यालयो के ५० छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक महत्व के स्थल हस्तिनापुर मेरठ का भ्रमण कराया गया। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार विकास खण्ड मोरना के विभिन्न परीषदीय विद्यालयो के ५० छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक महत्व के स्थल हस्तिनापुर मेरठ का भ्रमण कराया गया ।भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत पुरातत्व सर्वेक्षण स्थल पर खुदाई के उपरांत प्राचीन दीवार एवं खुदाई के दौरान निकले मिट्टी के बर्तन आदि के बारे मे जानकारी छात्रो द्वारा प्राप्त की गयी ।उच्च प्राथमिक विद्यालय रहकङा के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शर्मा ,अक्षय कुमार प्रधानाध्यापक, रामकुमार प्रधानाध्यापक, सचिन कुमार अनुदेशक, सचिन कुमार लेखाकार एवं समस्त एआरपी ब्लाक मोरना उपस्थित रहे ।
शातिर को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर टीम के द्वारा एक शातिर किस्म के अपराधी की मय नाजायज चाकू सहित गिरफ्तारी । जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा जिला अस्पताल के पास बने कूडा घर के पास से एक शातिर किस्म के अपराधी अभिषेक त्यागी पुत्र अशोक कुमार त्यागी निवासी रामपुरी थाना को०नगर मु०नगर को मय नाजायज एक अदद चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में का० मदनलाल, अंकित शर्मा शामिल रहे।
शातिर सटोरिये गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर टीम के द्वारा शातिर सटोरियो की सट्टे की खाईबाडी करते हुए सट्टा पर्चा ,गत्ता,कलम व नगदी सहित गिरफ्तार किया। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अवैध जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मौहल्ला उत्तरी लद्दावाला से अभियुक्तअफसर जैदी पुत्र कैसर अब्बास निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड उत्तरी लद्दावाला थाना को०नगर, गौरव शर्मा पुत्र स्व० अनुज शर्मा निवासी हसीना वाली गली रामलीला टीला को जुआ घर के रुप में प्रयोग करते हुए अवैध सट्टे की खाईबाडी करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से सट्टा पर्चा,गत्ता,पैन व नगद १८२० रुपये नगद बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मनोज शर्मा, हे०का० अमरदीप सिंह, सुरेन्द्र अधाना, का० नदीम अहमद, राजकुमार शामिल रहे।
स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आजादी में उनके योगदान का जिक्र किया। शनिवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर प्रकाश चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब केसरी को भाओ पुष्प अर्पित करते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी में लाला लाजपत राय का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय ने स्वामी दयानंद सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज को काफी लोकप्रिय बनाया था। लालाजी ने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान घायल भी हो गए थे। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेनी होगी। आजादी के बाद पंजाब नेशनल बैंक जैसे वित्तीय संस्थान की स्थापना कर लाला लाजपत राय ने देश की आर्थिक जड़ें बहुत मजबूत कर दी थीं। देश में अकाल फैला तो अनेकों स्थानों पर शिविर लगाकर लालाजी ने लोगों की सेवा भी की। नई पीढ़ी को लालाजी से प्रेरणा लेनी चाहिए।
समीक्षा बैठक हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने समस्त उपजिलाधिकारी के साथ एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाही के साथ चिन्हित भू माफियाओं पर अभियोग दर्ज कराये। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक करते हुए समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर गठित समिति सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जा खाली करवाएं तथा जिन विभागों की जमीन पर अवैध कब्जे हैं वह सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों को सूचित करते हुए विधिक कार्रवाई में अमल में लाएं। जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए जनपद स्तर व पुलिस विभाग की सहायता की जरूरत हो तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियम अनुसार कार्यवाही की जाए। साथ ही ऐसे भू माफिया जिनके द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है तथा नोटिस उपरांत भी भूमि को खाली नहीं किया गया, ऐसे भू-माफियाओं पर अभियोग दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए। तहसीलों में गठित टीम नियमानुसार विधिक कार्यवाही कराएं तथा एंटी भू माफिया पोर्टल पर ऐसे चिन्हाकित भू-माफियाओं का विवरण भी दर्ज कराएं। इस मौके पर समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
सीएमओ ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
प्रख्यात कवि प्रवीण शुक्ल का सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साहित्यकार आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी का जन्मोत्सव वेद पाठी भवन पंचमुखी में श्री रतन गुरु के सानिध्य में शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम को हुए काव्य पाठ में प्रख्यात कवि प्रवीण शुक्ल को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सृजन मनीषी अलंकरण समारोह के तहत पहले भी कई कवियों को सम्मानित किया जा चुका है।
आचार्य सीताराम चतुर्वेदी के जन्मोत्सव पर गुरु पूजन हुआ। वेदपाठी भवन से जुड़े अनुयायियों ने आचार्य सीताराम चुतर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने हिंदी साहित्य में आचार्य के योगदान को याद किया। रत्न गुरू जी ने आचार्य जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि चतुर्वेदी जी ने हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में ७० से अधिक नाटक लिखे और कई अन्य में निर्देशन, मंचन और अभिनय किया। बंबई के पृथ्वी थिएटर में सक्रिय भागीदार रहे आचार्य जी को अभिनव भारत की उपाधि से सम्मानित किया गया था । उन्होंने भाषा, व्याकरण, साहित्य, नाटक, रंगमंच आदि पर २५० से अधिक पुस्तकें भी लिखीं।
आचार्य सीताराम जी के जन्मोत्सव पर शाम को वेदपाठी भवन में काव्य पाठ का आयोजन किया गया। रत्न गुरु जी ने दीप प्रज्वलित कर काव्य पाठ का शुभारंभ किया। प्रख्यात कवि प्रवीण शुक्ल, पी के आजाद दिल्ली, नेमपाल प्रजापति, ओमकार गुलशन मेरठ, डॉक्टर सुशीला शर्मा, संतोष कुमार एडवोकेट, अलका जैन, वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही आदि ने काव्य पाठ किया।
अखिल भारतीय विक्रम परिषद काशी के अध्यक्ष प्रियशील रत्न गुरूजी की अगुवाई में सृजन मनीषी अलंकरण समारोह के तहत प्रख्यात कवि और लेखक प्रवीण शुक्ल को हिंदी साहित्य में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शॉल उढाने के साथ उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया गया। बताया गया कि इससे पहले पद्मभूषण डॉक्टर गोपाल दास, श्री किशन सरोज, प्रकाश द्विवेदी,पद्मभूषण उमा शर्मा, शरद दत्त, महंत श्री १००८चांदनाथ योगी को सम्मानित किया जा चुका है। कीर्ति भूषण अग्रवाल के संचालन में हुए काव्य पाठ में सत्यशील (बनारस), सतीश चंद वर्मा, नरेंद्र बोस, सुरेंद्र अग्रवाल, विपिन त्यागी, शिव नारायण अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद आचार्य, विश्व रत्न बंटी, निहार रंजन, मुनीष शर्मा, ज्योतिषाचार्य संजय सक्सेना, राहुल जैन, सुनील जैन ( नयन जागृति), योगेश जैन, प्रदीप जैन, सुनील बंसल, सुशील बंटी, दीपक बंसल, अलका जैन(गिरधारी लाल स्कूल), गन्धर गौतम जैन, शेली और पूर्व सभासद रानी सक्सेना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। काव्य पाठ के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना प्रभारी की वारंटियो के विरुद्ध कार्रवाई जारी,चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में दधेडु चौकी प्रभारी प्रवीण शर्मा ने दहेज एक्ट के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटी इंतजार पुत्र फैयाज निवासी ग्राम दधेडु कला थाना चरथावल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने पकड़े गए वारन्टी को भेजा भेज।
विद्यालयां का मासिक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र द्वारा नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालयों का मासिक निरीक्षण किया गया। ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र द्वारा नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालयों का मासिक निरीक्षण किया गया जो निम्नवत -प्राथमिक विद्यालय जवाहर लददावाला, प्राथमिक विद्यालय ललिता कन्या, प्राथमिक विद्यालय गांधी कॉलोनी कन्या, प्राथमिक विद्यालय द्वारकापुरी समस्त विद्यालयों में निरीक्षण के समय कार्यरत अध्यापक/अध्यापिका एवं शिक्षामित्र विद्यालयों में उपस्थित पाए गए चारों विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकध् अध्यापिका व शिक्षामित्रों को विद्यालय में संदर्शिका के अनुसार अध्यापन कार्य कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त विद्यालयों में रेमेडियल छात्र-छात्राओं की सूची के अनुसार अध्यापन कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त विद्यालय में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।
विभिन्न मार्गो से धूमधाम के साथ श्री सालासर महाराज की शोभायात्रा निकली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी क्षेत्र के पचैण्डा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी मंदिर समिति की और से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो क्षेत्र के कई मार्गो से होकर निकली। इस दौरान मंदिर कमैटी के अध्यक्ष नीरज कुमार बंसल, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार, प्रेमपासिह संधावली आदि पदाधिकारी व श्रृद्धालुगण मौजूद रहे। शोभायात्रा मे 21 झांकिया व बैण्ड-बाजे शामिल रहे। सुनील अग्रवाल, विकास जी लीडर पंप, नितांत सहरावत, संजय गर्ग,आशीष, पंकज, आलोक गुप्ता (गुप्ता ), अरविंद जी तथा महिला सेवादार रमनबाला अग्रवाल, वर्षा गर्ग,दीपिका गर्ग, सविता गर्ग, गरिमा तायल, एकता बंसल, जूली बंसल,शालू मित्तल, ममता कश्यप, संध्या गोयल, पूनम गर्ग, अमीषी जी,शालू जी सहित सेवादार नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग ,राजीव बंसल, हिमांशु गर्ग, डॉक्टर कमल गुप्ता, विपुल गर्ग, दिनेश कुमार ,पवन गोयल, बृजमोहन वर्मा ,अजय मित्तल, नितिन तायल, वरुण गर्ग,हर्षित तायल,कार्तिक गोयल,कुणाल भारद्वाज,संचित गर्ग,अभी शर्मा,दिपांशु शर्मा, अंकित बंसल, अर्पित अरोरा,गौरव गोयल,दिपांशु शर्मा (छोटू),विपिन शर्मा,अमन शर्मा,शिवम् शर्मा,आयुष गोयल,यश बंसल,मयूर जैन,अक्षत बंसल,यश गर्ग, कार्तिक गुप्ता (गुप्ता शुज),अभिषेक राठी,विपिन शर्मा,मोहित कुमार,अक्षिता वर्मा,कनिष्क वर्मा
लापता बेटे को मां से मिलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली थानाप्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान व शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित शर्मा एक बार फिर मानवता भरे काम को अंजाम देते हुए क्षेत्र के लोगो से खूब प्रशंसा एवं दुआएं पाई हैं । उल्लेखनीय है कि महावीर सिंह चौहान व ललित शर्मा बखूबी जानते हैं कि किसी के बिछड़ने से उसके परिवार का दर्द क्या होता है इसलिए महावीर सिंह चौहान व ललित शर्मा दूसरे के दर्द की दवा बन कर ऐसे मानवता भरे काम करते रहते हैं जिससे कि समाज में पुलिस का इकबाल बुलंद हो और दुआएं भी मिलती रहे आज भी मात्र एक घँटे में बिछड़े मां बहन से बिछड़े बेटे को मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है तथा अपनी गुम हुए बच्चे को देखकर उसके परिवारजन खुश हो गए और बार बार उन्होंने पुलिस का धन्यवाद दिया।उनका कहना था कि पुलिस नहीं होती तो उन्हें उनका गुम हुआ बच्चा नहीं मिलती।आज शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित शर्मा वे उनकी टीम ने एक गुमशुदा व्यक्ति की अन्दर 1 घण्टे मे ढूंढ कर किया बरामद।आज रेखा देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी बर्फ खाने के सामने वाली गली जसवन्तपुरी थाना सिविल लाईन मु0नगर द्वारा खुद के पुत्र अनुराग के बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बंध मे थाना को0नगर मु0नगर पर समय 12ण्45 गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी जिसे थाना कोतवाली नगर मु0नगर की गठित टीम द्वारा अन्दर 01 घण्टे गुमशुदा अनुराग को शामली बस स्टैण्ड शामली रोड से समय 13ण्30 बजे उसकी मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस सहित बरामद किया गया तथा थाने लाकर उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । गुमसूदा बरामद व्यक्ति का नाम अनुराग पुत्र राजेश कुमार निवासी बर्फ खाने के सामने वाली गली जसवन्तपुरी थाना सिविल लाईन मु0नगर। बरामदगी का करते हुए उसकी एक मोटरसाईकिल हीरो स्प्लैण्डर प्लस भी बरामद की हैं।


