उत्तर प्रदेश

Meerut News: राष्ट्रगान का अपमान-युवक ने किया अश्लील डांस,देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Meerut News: थाना रेलवे रोड क्षेत्र को ईदगाह मोहल्ले में तीन युवकों द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रगान का अपमान करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियों वायरल होने के बाद हरकत में आई थाना रेलवे पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों की शिनाख्त की है। इनमें से एक युवक के हिरासत में लेकर उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।

थाना रेलवे रोड प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान कुछ युवक डांस करने लगे। इसका वीडियों वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस द्वारा आरोपियों की शिनाख्त कर तीन युवकों अदनान,रुहल और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इनमें अदनान नाम के युवक को हिरासत में ले लिया गय. है,जिससे पूछताछ की जा रही है।

वायरल वीडियों में बैकग्राउंड में राष्ट्रगान बज रहा है। 29 सेकंड के वीडियो में युवक राष्ट्रगान का मजाक उड़ाता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि काली जैकेट, जींस पहनकर एक युवक पहले सलामी की पोजिशन में राष्ट्रगान गा रहा है। 8 सेकेंड में राष्ट्रगान पूरा होता है। तभी युवक सलामी की मुद्रा से हटकर जैकेट पकड़कर अश्लील डांस करने लगता है। इस दौरान उसके दोस्त भी थे। वे ठहाके लगा रहे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

वीडियों में आसमान में पतंगें उड़ती दिख रही हैं। जिससे पता चलता है कि वीडियों गणतंत्र दिवस का है। क्योंकि इस दिन बसंत पंचमी भी थी। हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना है ये राष्ट्रगान के अपमान का मामला है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का अपमान हम सहन नहीं करेंगे। ऐसे लोंगो से हम यही कहेंगे कि वें देश छोड़कर जहां उन्हें पंसद है वहां चले जायें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =