Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दीवार तोड़कर सामान चोरीः सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध

शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना क्षेत्र के गांव खतौला में एक दुकान की दीवार फाड़कर लाखों के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना शाहपुर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित दुकानदार के पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध कैद हो गए।

कॉस्मेटिक की दुकान में हुई चोरी

शाहपुर निवासी राजकुमार उर्फ बिल्लू ने बताया कि उसने गांव खतौला में कॉस्मेटिक की दुकान की हुई है। बिल्लू के अनुसार वह कॉस्मेटिक के सामान के साथ साथ सोने-चांदी के जेवरात भी बिक्री करता है। बताया कि जब सुबह वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो यह देखकर दंग रह गया कि दुकान से सारा माल चोरी हो चुका था। दुकान की दीवार में अज्ञात व्यक्तियों ने फाड़ देकर चोरी कर ली थी। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

२ घंटे से अधिक दुकान में रहे चोर

राजकुमार उर्फ बिल्लू के पुत्र अर्पित ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी दुकान के पास रात के समय दो संदिग्ध आते जाते दिखाई दे रहै है। बताया कि कैमरे की फुटेज के आधार पर देखा जाए तो दोनों चोर उनकी दुकान में रात के १रू२६ पर दाखिल हुए और करीब २ घंटे उसमें रहे। जिसके बाद दोनों दुकान का सारा सामान समेटकर गायब हो गए। दुकान का सामान कट्टो में भरकर दोनों चोर जाते दिखाई भी दे रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 6 =