Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की कोशिश, प्रेम प्रसंग के चलते की गई है साकिब की हत्या

Muzaffarnagar फुगाना थाना क्षेत्र के गांव जोगिया खेड़ा में युवक की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है. कत्ल के बाद हत्यारों ने शव को बोरे में बंद कर उसे गंग नगर में फेंक दिया था. सोमवार को युवक की लाश गंग नहर के पास स्थित एक गड्ढे से बरामद हुआ है.

मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवक साकिब 22 जनवरी को अचानक लापता हो गया था. जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे हर तरफ तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन वो इसमें नाकाम रहे. अंत में 23 जनवरी को घरवालों ने थाना जाकर साकिब की गुमशुदगी की शिकायत की. पुलिस के द्वारा उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों- बिलाल, शकील और फरजाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

सोमवार को लापता साकिब की लाश परसौली गंग नहर पटरी के पास स्थित एक गड्ढे से बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस एक बार फिर नए एंगल से जांच पड़ताल में जुट गई है.

शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि हत्या के बाद लापता साकिब की डेड बॉडी को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर यहां ठिकाने लगाया गया था. इसकी सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गये. वहीं, पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. बताया जा रहा है कि साकिब की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है.

साकिब का शव मिलने के बाद उसके परिजनों का कहना है कि हत्या में और लोग भी शामिल हैं. ऐसे में पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ कर जब पूछताछ करेगी तो पता चलेगा कि साकिब की हत्या क्यों और किसने की है.

एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 23 जनवरी को थाने में साकिब की गुमशुदगी की सूचना दर्ज की गई थी. जिसके बाद पुलिस लगातार साकिब की तलाश कर रही थी, लेकिन अब उसकी लाश मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम और पंचायतनामा कराया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. जल्द सभी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सूचना मिलते ही दो थानो की पुलिस फोर्स ने मोके पर पहुंच रोते बिलखते परिजनों सहित ग्रामीणों को किया शांत, सख्त कार्यवाही का दिया आश्वासन
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जोगिया खेड़ा से पिछले १० दिनों से लापता युवक का आज नहर किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, शव की सूचना मिलते ही जहां स्थानीय ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई तो वहीं सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन एवं ग्रामीण भी घटनास्थल पर जा पहुंचे। जहां २ थानों की पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों को शांत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

बताया जा रहा है कि गायब युवक के मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा का बताया जा रहा है जहां से एक युवक पिछले दस दिनों से गायब था जिसका शव आज बुढ़ाना थाना क्षेत्र के परासौली नहर किनारे मिलने की सूचना से पुलिस विभाग सहित स्थानीय ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया।

गांव जोगिया खेड़ा से लापता साकिब के शव को देखने को लेकर स्थानीय ग्रामीण सहित भारी भीड़ मोके पर जुट गई उधर सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व् ग्रामीणों की भारी भीड़ भी मोके पर जा पहुंची जहां मृतक साकिब के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही दो थानो की पुलिस फोर्स के साथ ही सीओ फुगाना देवव्रत वाजपेयी भी मोके पर पहुंच गए जहां मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन देकर पुलिस ने शव् कब्जे में लेकर पुलिस मार्टम को भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई।

बताया जा रहा है की मृतक पिछले १० दिनों से लापता था तथा मामले में स्थानीय पुलिस ने अपरहरण की कार्यवाही करते हुए महिला सहित ३ को भी जेल भेज दिया था लेकिन आज प्लास्टिक के बोरे में गायब युवक साकिब का शव् नहर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई गांव में युवक की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाये व्याप्त है।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =