Muzaffarnagar-शातिर पशु चोरों को खतौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा भेड़-बकरी लूट में वाँछित पशु लुटेरे अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार जिनके कब्जे से ०२ चाकू नजायज व ०१ छोटा हाथी बरामद किया। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर पशु चोर/लुटेरे अभियुक्तगण के विरुद्ध श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के आदेशानुसार चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा भेड़-बकरी लूट में वांछित ०२ शातिर पशु लुटेरे अभियुक्तगण को लोहे के पुल के पास नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ चाकू नाजायज व थाना मंसूरपुर पर पंजीकृत मु०अ०सं० २९/२३ धारा ३९२ भादवि से सम्बन्धित ०१ छोटा हाथी बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २१ जनवरी को अज्ञात अभियुक्तगणो द्वारा थाना क्षेत्र खतौली से वादी मनीष कुमार की ५-६ भेड व बकरी लूट ले जाने की घटना कारित की गयी थी
जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुये दिनांक २८/२९ जनवरी की रात्रि को ०४ भेड़ व ०२ बकरी तथा घटना में प्रयुक्त ०१ छोटा हाथी की बरामदगी करते हुए अभियुक्त अय्यूब को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना खतौली पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वाँछित ०२ अन्य अभियुक्तों को के आज गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त आहत पुत्र नबाब निवासी मौहल्ला सद्दीकनगर आलू मील के पास थाना खतौली, रिजवान पुत्र लियाकत निवासीगण मौहल्ला सद्दीकनगर आलू मील के पास थाना खतौली। शातिरों को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० जितेन्द्र सिंह, का० मोहत, राहुल नागर, शिवम यादव, सुधीर शामिल रहे।

