News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कार्यशाला का किया आयोजन
कामगारों सहित मिल अधिकारीयों, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टरों ने भी लिया भागMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में आई पी एल यूनिट तितावी शुगर मिल में आज सहायक श्रमायुक्त, मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार कामगार हेतु तनाव प्रबन्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्याशाला का आयोजन लोकेश कुमार, इकाई प्रमुख की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ जिसमे मिल के डा० विजेन्द्र बेनिवाल समेत कामगार एवं तमाम अधिकारी उपस्थित हुए तथा इस कार्यशाला में डा० अर्पण जैन, मानसिक रोग विशेषज्ञ व डा० मनोज कुमार, मानसिक समाजिक कार्यकर्ता (स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर) द्वारा स्ट्रैस मैनेजमेन्ट एवं मानसिक बिमारी के लक्षणों के बारे में तथा जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनयाओं के बारे में जानकारी दी। इस कार्यशाला में मिल के कामगारों, अधिकारीयों/कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया ।

 

 

शातिर पशु चोरों को खतौली पुलिस ने किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा भेड़-बकरी लूट में वाँछित पशु लुटेरे अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार जिनके कब्जे से ०२ चाकू नजायज व ०१ छोटा हाथी बरामद किया। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर पशु चोर/लुटेरे अभियुक्तगण के विरुद्ध श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के आदेशानुसार चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा भेड़-बकरी लूट में वांछित ०२ शातिर पशु लुटेरे अभियुक्तगण को लोहे के पुल के पास नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ चाकू नाजायज व थाना मंसूरपुर पर पंजीकृत मु०अ०सं० २९/२३ धारा ३९२ भादवि से सम्बन्धित ०१ छोटा हाथी बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २१ जनवरी को अज्ञात अभियुक्तगणो द्वारा थाना क्षेत्र खतौली से वादी मनीष कुमार की ५-६ भेड व बकरी लूट ले जाने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुये दिनांक २८/२९ जनवरी की रात्रि को ०४ भेड़ व ०२ बकरी तथा घटना में प्रयुक्त ०१ छोटा हाथी की बरामदगी करते हुए अभियुक्त अय्यूब को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थाना खतौली पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वाँछित ०२ अन्य अभियुक्तों को के आज गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त आहत पुत्र नबाब निवासी मौहल्ला सद्दीकनगर आलू मील के पास थाना खतौली, रिजवान पुत्र लियाकत निवासीगण मौहल्ला सद्दीकनगर आलू मील के पास थाना खतौली। शातिरों को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० जितेन्द्र सिंह, का० मोहत, राहुल नागर, शिवम यादव, सुधीर शामिल रहे।

 

डूडा कार्यालय में कराये स्पष्टीकरण एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) परियोजना अधिकारी, डूडा सतीश गौतम ने बताया कि मा०कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना ( खान्जापुर) में दिनांक ३०.०९.२०२२ को पूर्व में आवंटित ५०० आवासों की जाँच जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समस्त उपजिलाधिकारियों के द्वारा कराई गई थी। जाँच में लगभग १२८ आवास बन्द एवं संदिग्ध स्थिति में पाये गये। समस्त जाँच डूडा कार्यालय में संरक्षित है। आख्या के अनुसार बन्द एव संदिग्ध स्थिति में पाये गये आवासों के आवंटन लाभार्थी अभिलेख सहित अपना उत्तर एवं स्पष्टीकरण एक सप्ताह के भीतर डूडा कार्यालय, तृतीय तल, विकास भवन मुजफ्फरनगर में स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उक्त अवधि में कोई उत्तर एवं स्पष्टीकरण प्राप्त ना होने की दशा में आवास, रिक्त माना जायेगा। तदोपरान्त नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

 

सेमिनार में वक्ताओं ने रखे अपने विचार
छात्रवृत्ति योजना के बारे में दी जानकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने विस्तार से अपनी बात रखी और छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सरवट के मदीना चौक पर गॉड ग्रेस इंटर कॉलेज में अल्पसंख्यक योजनाओं का लाभ बताने हेतु स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी अध्यक्ष सर्व सामाजिक संस्था ने सेमिनार का उद्घाटन किया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में मैत्री रस्तौगी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौजूद रहीं, जबकि अतिथि के रूप में असद फारूकी, समाजसेवी टीम के सदस्य केपी चौधरी, डॉ नसीम किशनपुर, गुलफशा किशनपुर फैजुर रहमान प्रान्त संयोजक सेवा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं सर्व समाजिक संस्था रहे। इस अवसर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए केन्द्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने अनेक योजनाएं चला रखी है, जिनका लाभ उठा कर प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ना चाहिए। अल्पसंख्यक समुदाय में आने वाले मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध व पारसी धर्म के बच्चों को पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। सभी बच्चों को इस योजना का लाभ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तौगी ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में एक प्रभाग के रूप में स्थापित किया गया था, ताकि अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित मुद्दों पर अधिक लक्षित दृष्टिकोण सुनिश्चित किया जा सके, जिसमें मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी और जैन आते हैं। इनके मूल सिद्धांतों में से एक यह भी सुनिश्चित करना है कि अल्पसंख्यक समुदाय आर्थिक, शैक्षिक और रोजगार के अवसरों में निष्पक्ष रूप से भाग लेता है और उनका उत्थान सुनिश्चित करता है। शिक्षा भारत में एक मौलिक अधिकार है, लेकिन हर कोई विशेष रूप से उच्च शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का खर्च नहीं उठा सकता है। वित्तीय व्यवस्था की बदहाली के कारण, अल्पसंख्यक समुदाय के लाखों बच्चे शिक्षा के अधिकार आरटीई की सीमा को पार करने के बाद अपनी शिक्षा जारी रखने में विफल रहते हैं। ऐसी कठिनाइयों को दूर करने के लिए, सरकार ने इन अल्पसंख्यक छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति कार्यक्रमों की स्थापना की, जिनमें प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और वंचित वर्ग के छात्रों के लिए योग्यता-सह-साधन छात्रवृत्ति शामिल हैं। २०२१-२२ में, जबकि केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के प्राप्तकर्ताओं की संख्या बढ़कर १५,५३२ हो गई, अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को ऐसी छात्रवृत्ति प्राप्त करने का प्रतिशत अभी भी उनकी जनसंख्या की तुलना में बहुत कम है। नया सवेरा फेलोशिप कार्यक्रम के प्राप्तकर्ताओं की संख्या २०१९-२० में ९,५८० से घटकर २०२१-२०२२ में ५,१४० हो गई। बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम केवल अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित कक्षा ९ से १२ तक की छात्राओं के लिए है। छात्रवृत्ति योजनाओं के कम उपयोग के पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक जागरूकता की कमी है, क्योंकि अल्पसंख्यकों की विशाल संख्या भूमिहीन मजदूर, छोटे व्यवसायों में शामिल आकस्मिक श्रमिक, छोटी गलियों में रहने वाले और नियमित, निश्चित और पर्याप्त आय की कमी है। अल्पसंख्यकों की आधी से ज्यादा आबादी इसी श्रेणी में आती है। वे शिक्षा को आत्म-सुधार के साधन के रूप में महत्व नहीं देते हैं। वे इसे दुर्लभ वित्तीय संसाधनों पर बोझ के रूप में देखते हैं। गरीबी लोगों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपनी कमाई खर्च करने की बजाय कमाई करने वाली आजीविका को प्राथमिकता देने के लिए मजबूर कर सकती है। आधुनिक शिक्षा के प्रति अल्पसंख्यकों का रवैया अज्ञानी है और बदलती दुनिया की जरूरतों के अनुरूप पारंपरिक शिक्षा प्रणाली को बदलने के प्रयासों की कमी के साथ संयुक्त धार्मिक शिक्षा पर उनका जोर उनके शैक्षिक पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार है। विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जागरूकता की कमी कई प्रतिभाशाली लेकिन वंचित बच्चों को आर्थिक तंगी और गरीब माता-पिता की उदासीनता के कारण अपनी शिक्षा जारी रखने से रोकती है। अल्पसंख्यकों के शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ने के दर्जनों कारण हो सकते हैं, लेकिन उनके सामने आने वाली अधिकांश समस्याओं को एक सरल समाधान से दूर किया जा सकता है, अगर उन्हे विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जागरूकता हो जाए जो उनके लिए बनाई गई हैं। यह उन्हें देश की शैक्षिक प्रगति में भाग लेने की अनुमति देगा, जो बदले में उन्हें विकास प्रक्रिया में अधिक सार्थक और सक्रिय रूप से योगदान देगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक फैजुर रहमान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए दलदल से उभरने और बौद्धिक रूप से खुद को सशक्त बनाने का कुछ बोझ उठाना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर एमडी साजिद हसन त्यागी, प्रधानाचार्य इब्राहिम खान, वाइस प्रिंसिपल मौहम्मद सुभानी, जन्नत, अर्शिया, फरहाना महरीन आदि मौजूद रहे।

 

किसानों की अनदेखी पर धरना जारीRakesh Tikait
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की गेहूं और चारे की फसल पशु खा रहे हैं। सरकार किसानों को फसलों का मुआवजा दें। लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करें और बकाया भुगतान होना चाहिए।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भाकियू का धरना जारी रहा। टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की बात कही थी, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया। सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। एमएसपी पर गारंटी कानून अब तक नहीं बनाया गया है। कानून बनने से ही किसानों को लाभ मिलेगा।
किसानों से मिलने पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोग-धरने पर किसानों से मिलने विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान सोमवार को धरने पर रहे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पूरी होनी चाहिए। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने भी किसानों का हाल जाना।
विद्युत निगम के अधिकारियों को बताई समस्या
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे और समस्याएं सुनीं। किसानों ने मीटर, बिजली के बिल समेत अन्य समस्या गिनाई। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

 

ठंड से मिली राहत, खिली धूप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पिछले दो दिन से मौसम में बारिश के बाद ठंड के चलते आज तेज धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत महसूस हुई है। गलन में भी कमी आई है। जनवरी माह के अंत में तेज धूप निकलने से जहां मौसम में कुछ ठंड से निजात मिली थी वहीं पिछले दो दिनों से एक बार फिर मौसम पलटने से जहां बारिश हुई जिसकी वजह से ठंड ने दोबारा अपना असर दिखाया वहीं मंगलवार को मौसम साफ होने और धूप निकलने से राहत रही। हालांकि धूप के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलती रही लेकिन तेज धूप निकलने से लोगों को काफी हद तक ठंड से निजात मिली। बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा लोग दिखाई दिये वहीं दूसरी ओर मंगलवार को शहर में बाजारों का अवकाश के चलते अधिकाशं बाजार बंद नजर आये लेकिन चंद दुकाने खुली रही जिन पर तेज धूप में ग्राहक भी दिखाई दिये। हालांकि मौसम जानकारों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी होने और पश्चिमी हवाएं चलने के बाद फिर ठंड और गलन बढ़ेगी।

 

चौधरी चरण सिंह जी का फोटो भेंट किया।

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नंगला मुबारिक निवासी युवा किसान हर्षित कादियान ने रालोद नेता सुधीर भारतीय को उनके निवास पर पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी का फोटो भेंट किया। इस मौके पर रालोद नेता सुधीर भारतीय ने युवाओं को चौधरी साहब की विचारधारा पर चलकर किसान नौजवान के हित में कार्य करने की बात कही। उन्होने युवाओं को चौधरी साहब द्वारा लिखित शिष्टाचार नामक पुस्तक भेंट की और विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत समीक्षा बेठक का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अंतर्गत डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन, सेग्रीगेशन एवं कूडे के निस्तारण की स्थिति, एम०आर०एफ०(मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेन्टर के संचालन की स्थिति, सामुदायिक, सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्थिति के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर की नगर निकायों पालिका एवं पंचायतों में क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा बैठक समस्त अधिशाषी अधिकारी के साथ लोकवाणी सभाकक्ष मे सम्पन्न हुयी।
समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि समस्त निकायों से शत-प्रतिशत डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन के साथ ही गीला एवं सूखा कूडा अलग-अलग एकत्रित करते हुए सेग्रीगेशन कराया जाये। जिन निकायों में एम०आर०एफ०(मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेन्टर का कार्य पूर्ण हो गया है वहां तत्काल रुप से उन्हे संचालित कराया जाये तथा जिन सेन्टर पर अभी विद्युत व्यवस्था नही हो पायी है उनके कार्य की प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराये ताकि उन पर निगरानी की जा सकें। उन्होनें कहा कि निकायों को ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु विभिन्न मदों में प्राप्त धनराशि को नियमानुसार व्यय किया जाये एवं आवश्यक समस्त सामान को तत्काल क्रय कराते हुए धनराशि उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही निकायों को सेवा प्रदाता के रुप में अपने स्तर से ही मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते रहें। किसी भी दशा में जलकल, सडक निर्माण, कूडे के ढेर इत्यादि दैनिक सुविधाओं का अभाव न हो जिससे प्रशासन की छवि पर विपरीत असर पडे। उन्होनें कहा कि ०१ फरवरी २०२३ से ३१ मार्च २०२३ तक प्रदेश व्यापी डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन अभियान चलाया जायेगा जिसके लिए पूर्व से ही रुपरेखा तैयार कर अपने कर्मचारी को निर्देशित करें कि इस अभियान में प्रभावी रुप से कार्य करते हुए अपने-अपने निकायों को स्वच्छ बनाने में बढ-चढकर प्रतिभाग करें एवं अभियान को सफल बनायें।

फरियादियों की समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा के नेतृत्व में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में नोडल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में १० शिकायतसुनी गई, जिसमें ०५ शिकायत में दोनो पक्षो की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी जिसके उपरान्त उक्त शिकायत निस्तारित की गई एवं शेष ०५ शिकायतों में काउंसलिंग हेतु अग्रिम तारीख दे दी गई। मौके पर डब्ल्यूपीसी की टीम सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।

 

कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वाछिंत अभियुक्त पंकज उर्फ काला पुत्र सोमपाल निवासी मौ0 मुर्दा पट्टी कस्बा व थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को नायरा पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोबाईल रेडमी 9 चोरी किया हुआ बरामद किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त .उ0नि0 सेन्सरपाल सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट के वाछिंत अभियुक्त रकम सिह पुत्र शेर सिंह नि0 ग्राम दुर्गनपुर थाना बुढानाको गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकला पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा पॉक्सो एक्ट के वारण्टी अभियुक्त सुन्दर लाल पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम मुंडभर थाना भौराकलां को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना सिखेडा पर नियुक्त .उ0नि0 लोकेश कुमार गौतम द्वारा वाछिंत अभियुक्त शामिल पुत्र मौहम्मद निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 तेजवीर सिह द्वारा वारण्टी अभियुक्त राजकुमार पुत्र इलम सिंह नि0 नूनाखेडा थाना तितावी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कसाना द्वारा आर्म्स एक्ट के वाछिंत अभियुक्त मोईन पुत्र जमशैद नि0 पांचली बुजुर्ग थाना सरुरपुर जनपद मेरठ को राजकीय इण्टर कालेज गढी सखावतपुर से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वाछिंत अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र बलजोर निवासी ग्राम छछरौली थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को मोरना चौराहे से गिरफ्तार किया।

वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकडने का कार्य कर रही है। वहीं चौकी प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक देवपाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त योगेंद्र कुमार गोयल पुत्र वेद प्रकाश गोयल निवासी अंसारी रोड अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

 

सेवानिवृत्त पुलिलकर्मियों को दी विदाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए निम्न पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के नाम व नियुक्ति स्थल उ०नि० ना०पु० जीत सिह रिट सैल, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० हरिओम गौड सम्मन सैल, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० रामकृष्ण यूपी ११२, मुजफ्फरनगर, उ०नि० स०पु० लव कृष्ण शर्मा पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर, उ०नि० स०पु० सुशील कुमार पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर, उ०नि० एल.आई.यू रोहताश सिंह मुजफ्फरनगर।

 

पुलिस पाठशाला हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा एसडी पब्लिक स्कूल में स्कूली छात्राओं व स्टाफ को सुरक्षा सम्बंधी उपायों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया जागरुक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन द्वारा एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्कूली छात्राएं एवं स्टाफ तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशु गौरव, थाना प्रभारी नई मण्डी श्री बिजेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्वप्रथम महिलाओध्बच्चियों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न के रोकथाम हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी स्कूली छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को दी गयी। महोदय द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित अपराधों से बचाव के उपाय के सम्बंध में अवगत कराते हुये उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक प्रावधान तथा विषम परिस्थितियो में सहायता प्राप्त किये जाने के लिये महिलाध्बालिका

 

युवक की सडक हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)लगातार टै्रफिक नियमों के प्रति जागरूकता को अभियान चलाये जाने के बाद भी टै्रफिक नियमों की अनदेखी के कारण भी हादसे हो रहे है कभी तेज गति के कारण तो कभी मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चलाने से तो कभी ओवरलोड से तो कभी सामने वाले चालक की गलती से आये दिन हादसे हो रहे है। ऐसा ही एक मामला फिर प्रकाश में आया है। नई मंडी थाना क्षेत्र के मखियाली स्थित पेपर मिल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक अभिषेक पुत्र विनोद भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला हरिजन चौक का निवासी था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + seventeen =