Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-रस की खीर का किसान भाईयों को किया वितरण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डाक्टर सतेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ग्राम बरवाला ने राजकीय इन्टर कालेज मैदान महावीर चौक मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिनांक २८जनवरी २०२३ से जारी धरनारत्त किसान भाईयों को रस की खीर का वितरण किया।

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी भारतीय किसान यूनियन द्वारा गन्ने का समय से भुगतान न होना,गन्ने के रेट मे वृद्धि , एम एस पी पर गारन्टी ,फर्टिलाइजर , पेस्टीसाइडस के दामो मे कमी ,आवारा पशुओं से छुटकारा आदि मांगो का समर्थन करती है।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ,पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम,जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अनुज बालियान, युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी नवजीत चौधरी,चौधरी सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 8 =