Muzaffarnagar-बुढाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में टॉप १० शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक जय सिंह भाटी व उनकी टीम ने टॉप-१० अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस भी बरामद किया हैं।
बुढ़ाना थाना पुलिस की माने तो पकड़ा गया अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं जो एक शातिर अपराधी हैं। जनपद में शातिर वांछित/वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आज बडौत रोड ग्राम बडौदा के पास से थाना बुढाना के टॉप-१० अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ अवैध तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया गया। गिफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुंढाना पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सतेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना मुजफ्फरनगर हैं।बरामदगी का विवरण ०१ अवैध तंमचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किया हैं। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

