Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-हर वर्ग का बजट मे रखा ख्यालः विनित शारदा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनित शारदा ने कहा कि केन्द्र का प्रस्तुत बजट सभी वर्गो को राहत देने वाला है। यूं तो बजट हर वर्ष आता है। लेकिन यह अमृत काल का बजट है जो कुछ अलग है। उन्होने बजट की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि इस बजट ने सरकार ने सभी को कुछ ना कुछ दिया है।

जैसे कि बजट मे किसानो, मध्यम वर्ग, व्यापारी का एवं विशेष रूप से गृहणियों का ध्यान रखा गया है। उन्होने बताया कि सरकार ने इस बार रक्षा का बजट भी बढाया है। बजट मे पैनकार्ड को ही पहचान कार्ड का दर्जा दिया गया है। सरकार का 50 नए एयरपोर्ट खोलने का प्रस्ताव है। जिससे बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। भाजपा नेता विनित शारदा ने कहा कि बदलते दौर मे जहां विश्वस्तरीय मन्दी छाई हुई है। वहीं पर भारत में मंहगाई नही है। वस्तुओं और सेवाओ के दाम अभी भी आम आदमी की पहुंच के अन्दर है।

 

बजट मे कुछ लोगों को आशा बनी है। फिर भी बजट कुल मिलाकर ठीक-ठाक है। व्यापारी नेता श्रीमोहन तायल ने कहा कि इस बजट मे व्यापारियां की बात सुन ली गई है। हमने आयकर सीमा मे छूट आठ लाख की मांगी थी जिस पर सरकार 7 लाख के लिए तैयार हो गई है। प्रेसवार्ता के दौरान युवा भाजपा नेता तरूण मित्तल, अजय सिंघल, सुनील तायल, प्रवीण खेडा, विश्वदीप गोयल बिटटू, शिव कुमार सिंघल, भोपाल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =