Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।श्री दुर्गा शंकर मिश्रा मुख्य सचिव महोदय उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री सन्दीप भागिया सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्य सचिव महोदय ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित कृषि विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में मिलेटसग् मोटा अनाज के खेती/पैदावर एवं उसके उपयोग के संबध में विस्तृत रुप से चर्चा करते हुए मिलेटस जैसे ज्वारग् बाजरा इत्यादि की भारी मात्रा मे पैदावार बढाने एवं आम जन को इसके लाभ के संबंध में प्रचारदृप्रसार कर जागरुकता बढाने के निर्देश दिये।

उन्होनें कहा कि कृषि में मिलेटस की उत्पादकता से किसानों को भी अधिक फायदा होगा तथा आम जन यदि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करे तो भी उनके स्वास्थय के लिए लाभकारी होगा। बैठक में उन्होने में सहकारिता विभाग के अन्तर्गत कृषि व्यवस्थापना फंडग् सकल जिला घरेलु उतपादग् समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत फोरेस्ट राइट एक्ट में की जाने वाली कार्यवाही, वृद्धापेशंन मे आधार सीडिंग की स्थिति एवं ट्राजेंडर रजिस्ट्रेशन आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा ) अरविन्द कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त जिला उद्घ्योग केन्द्र समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =