Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-आरोपी पावटी के पूर्व प्रधान राजबीर सिंह त्यागी व मुनादी करने वाले कुंवरपाल के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में आरोप तय

तुगलकी फरमान जारी कर दलितों के खिलाफ मुनादी करने का मामला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चरथावल थाना इलाके के गांव पावटी खुर्द में मुनादी कराकर तुंगलकी फरमान जारी कराने वाले राजवीर त्यागी और कुंवरपाल के खिलाफ आरोप तय कर दिए है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख ६ मार्च तय की है। आरोपी राजवीर सिंह त्यागी के खिलाफ धारा १५३ब और ५०५ आईपीसी एवं दलित एक्ट लगा है। जबकि ढोल से मनादी करने वाले आरोपी कुंवरपाल के खिलाफ दलित एक्ट नहीं है।

दरअसल चरथावल थाना इलाके के पावटी खुर्द गांव में ९ मई २०२२ को कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजवीर त्यागी द्वारा ढोल बजाकर मुनादी कराई गई थी। जिसमें दलित समाज के लोगों को खुली चेतावनी दी गई कि अगर कोई भी दलित समाज का व्यक्ति उनकी समाधि अथवा मेड़ पर गया तो उस पर ५ हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। साथ ही उसको ५० जूते मारे जाएंगे।

जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विशेष अदालत अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के जज रजनीश कुमार ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर अगली सुनवाई के लिए अगली तारीख ६ मार्च नियत की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =