Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिन्दू युवा वाहिनी की समीक्षा बैठक, सम्पर्क में रहने के लिये वर्चुअल सभाओं का आयोजन करें-योगेन्द्र राणा

मुज़फ्फरनगर। रामपुर तिराहे के निकट सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सम्पन्न हुई हिन्दू युवा वाहिनी की समीक्षा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ-सहारनपुर सम्भाग प्रभारी डॉ.योगेन्द्र राणा ने जनपद मुज़फ्फरनगर में वाहिनी की गतिविधियों की समीक्षा की और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।  

रामपुर तिराहे के निकट जिला महामंत्री विनोद पुंडीर के आवास पर सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.योगेन्द्र राणा ने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री योगी जी के सैनिकों के रूप में हिंदुत्व के लिये कार्य कर रहे हैं। इसलिये कोई भी कार्यकर्ता ऐसा कोई कार्य न करे जिससे योगी जी अथवा उनकी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचे। कोरोना संक्रमण के कारण शारीरिक दूरी के नियमों का पालन अति आवश्यक है।

अतः कार्यकर्ताओ  के सम्पर्क में रहने के लिये वर्चुअल सभाओं का आयोजन करें और उनकी समस्याओं का यथासम्भव निस्तारण करायें।डॉ.राणा ने कहा कि प्रशासन के सम्पर्क और सहयोग से योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।

कहा कि जो पदाधिकारी वाहिनी में लंबे समय से निष्क्रिय हैं उनकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजी जायेगी।

इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी मुज़फ्फरनगर के जिला उपाध्यक्ष पं.दीपक कृष्णात्रेय,जिला मंत्री रूपेश शर्मा,नगर अध्यक्ष अजय त्यागी,यश वर्मा,नरेश कश्यप,शिवम पुंडीर,अजय पुंडीर,अमित त्यागी,नीटू त्यागी,जितेंद्र कश्यप आदि वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 1 =