उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: बाबा रामदेव के नमाज पढ़ो और कुछ भी करो’ बयान पर Rakesh Tikait, इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

Muzaffarnagar: योग गुरु स्वामी रामदेव के नमाज पर दिए गए बयान को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rakesh Tikait ने कहा है कि बाबा रामदेव का काम योग का है योग के लिए ही वह जाने जाते हैं उन्हें उस पर काम करना चाहिए, इस तरह के बयान उन्हें नहीं देना चाहिए. राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि हम उनसे कहेंगे कि वह इस तरह के बयान ना दें.

भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चितकालीन धरने को आज 7 दिन हो चुके हैं. इस दौरान आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बाबा रामदेव के नमाज पर दिए गए बयान पर कहा कि उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर उन्हें बात करनी है तो देश के विकास की बात करें. हुनर उनके पास जो योग का हुनर है वे उस योग की बात करें. वे जो प्रोडक्ट बनाते हैं, उसकी बात करें.

Rakesh Tikait ने कहा, गलत बयान तो ये ही देंगे न. यह देश उस तरफ अब जाना चाहता है संत महात्मा है योग के हैं, उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. वह भी उसी लाइन पर चल रहे हैं जिस पर दूसरे चल रहे हैं. देश में विकास की बात करनी चाहिए. राकेश टिकैत ने कहा कि हर आदमी इसी पर ही चलने लगा, हिंदू मुस्लिम.

Rakesh Tikait ने यह भी कहा कि यह तो अब चलेगा ही क्योंकि चुनाव आ रहा है. इस तरह के जो विचारधारा के लोग हैं वह इसी तरह की बात करेंगे. भाई गन्ने पर भी कुछ कहें. लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा. महंगाई बहुत बढ़ रही है. उस पर बयान देने चाहिए. सड़क का क्या हाल है. हॉस्पिटलों की क्या सुविधा है, उस पर बयान देना चाहिए.

 बाबा रामदेव ने राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित एक धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि इस्लाम धर्म मतलब सिर्फ नमाज पढ़ना है. मुसलमानों के लिए सिर्फ  नमाज पढ़ना है. मुसलमानों के लिए सिर्फ नमाज पढ़ना जरूरी है और नमाज पढ़ने के बाद कुछ भी करो, सब जायज है. चाहें हिंदुओं की लड़कियों को उठाओ, चाहें जिहाद  जिहाद के नाम के आतंकवादी बनकर जो मन में आए वो करो.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eleven =