Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

और जब खतौली थाने में ही हो गई लाइव मारपीट! पुलिस के छूटे पसीने

मुजफ्फरनगर के खतौली थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब लेनदेन के विवाद के बाद थाने पहुंचे दो पक्ष थाने के अंदर ही एक दूसरे से भिड़ गए और थाने के अंदर ही एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे थाने के अंदर अचानक हुई मारपीट से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया

और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल दोनों पक्षों को अलग-अलग करते हुए मारपीट कर रहे लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया वहीं इस पूरी घटना के दौरान खतौली से बसपा के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए

जिन्हें पुलिस द्वारा इलाज के लिए खतौली सीएचसी में भर्ती कराया गया खतौली पुलिस अब इस पूरे मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

दरअसल पूरा मामला जनपद मु0 नगर के खतौली थाना क्षेत्र के मौहल्ला लाल मोहम्मद का है जहां दो पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर फैसला चल रहा था फैसले के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया देखते ही देखते विवाद के बाद दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई और मामला थाने तक जा पहुंचा।

बात यहीं तक खत्म नही हुई और देखते ही देखते थाने पहुंचे दोनों ही पक्ष एक बार फिर पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए जिससे एक बारगी पुलिस के भी पसीने छूट गए मानो खतौली पुलिस का लोगों में जरा भी भय नही रहा

दोनों पक्षों के बीच जहां थाने में ही जमकर मारपीट हुई तो वहीं थाने में अपार भीड़ जमा हो गई अचानक हुई मारपीट से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल मारपीट कर रहे लोगों को अलग कर लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

वहीं दूसरी तरफ घायलों को उपचार के लिए खतौली सी एच सी में भर्ती कराया।बताया जा रहा है की इस पूरी घटना के दौरान खतौली से बसपा के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पहले खतौली सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें घम्भीरता के चलते मेरठ रैफर कर दिया गया।

वहीं अब इस पूरे मामले पर हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है थाने में हुई जबरदस्त मार पीट के उक्त मामले से खतौली कसबे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − two =