Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

घर-घर जाकर आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार का वितरण किया जायेगा

मुजफ्फरगनर। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणा वर्मा ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित समस्त २२७४ आंगनबाडी केन्द्रो पर ०६ माह से ०३ वर्ष एवं ०३ वर्ष से ०६ वर्ष के बच्चो, गर्भवती एवं धात्री महिलाओ तथा ११ से १४ वर्ष की विद्यालय न जाने वाली किशोरी बालिकाओ को घर-घर जाकर आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार का वितरण किया जायेगा।

आंगनबाडी द्वारा घर-घर जाकर पोषाहार वितरण करने के पीछे सरकार का उद्देश्य लाभार्थियों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखना है। उन्होने बताया कि जानसठ में २५५, पुरकाजी में १८४, सदर में २६४, बघरा में २१५, मोरना में २१९ तथा शाहपुर में १८४ आंगनबाडी केन्द्रो पर ०४ अगस्त से ०६ अगस्त तक पोषाहार का वितरण किया जायेगा एवं चरथावल में २०३, खतौली में २६८, बुढाना में २४६ तथा शहर में २३६ आंगनवाडी केन्द्रो पर ०५ अगस्त से ०७ अगस्त तक पोषाहार का वितरण किया जायेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषाहार वितरण रोस्टर जारी करते हुए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओ को इस सम्बंध मे आदेष जारी किये जा चुके है। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओ एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को यह दायित्व सौंपा गया है

कि वह अपने स्तर से समस्त क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख एवं सभासद को रोस्टर की सूचना देते हुए पोषाहार वितरण करना सुनिष्चित करेगें।

आंगनबाडी कार्यकत्री द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो पर पोषाहार प्राप्त होने के पश्चात जारी रोस्टर के अनुसार निर्धारित तिथि को वितरण व्यवस्था से सम्बंधित सभी गाइड लाईन्स जैसे-सोषल डिस्टेंन्सिग (जिसमें लाभार्थियों के बीच में कम से कम एक मीटर की दूरी अवष्य रहे) का पालन सुनिष्चित किया जायेगा।

अांगनबाडी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों द्वारा मुंह ढंकने हेतु मास्क/दुपट्टे/गमछे का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा। प्रत्येक घण्टे मे कम से कम २० सेकेण्ड तक साबुन से हाथ धोया जायेगा।

इस दौरान, आंख, नाक व मुंह को नही छुआ जाएगा। अनावष्यक भीड एकत्रित नही की जाएगी। आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार वितरण के दौरान लाभार्थियों के परिवार के सदस्यों को आरोग्य सेतु एप के बारे में अवगत कराया जाये

एवं अपनी उपस्थिति मे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की षिथिलता/लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस दौरान यदि बाहर से कोई व्यक्ति आये या कोई व्यक्ति खांसी एवं जुकाम से बीमार हो तो उसकी सूचना से भी अवगत कराना सुनिष्चित करेंगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =