Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

त्यौहारो को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट-डॉग स्कवायड के साथ सघन चैकिंग

मुजफ्फरनगर। त्यौहारो के मददेनजर भीडभाड वोल स्थानो और बाजारो मे एलआईयू की टीम ने डॉग स्कवायड के साथ सघन चैकिंग अभियान चलाया। त्यौहारो को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिग/तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने आज विभिन्न थाना क्षेत्रो के भीड भाड वाले चौेराहों एवं बाजारो मे चैकिंग की।

पुलिस ने इस दौरान वाहन चैकिग कर कई वाहनो के चालान भी काटे। इसी संदर्भ मे आज एलआईयू की टीम ने भी नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलो एवं भीडभाड वाले स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया।

एलआईयू की टीम ने डॉग स्कवायड के साथ नगर की हृदय स्थली शिवचौक पर चैकिंग की। पुलिस व एलआईयू टीम द्वारा कई अन्य धार्मिक स्थलो की चैकिंग की गई।

एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे शिव चौक, अस्पताल चौराहा व शामली बस स्टैण्ड पर वाहन चैकिंग की। वहीं थाना सिविल लाईन पुलिस ने थाना प्रभारी डी.के.त्यागी की मौजूदगी मे प्रकाश चौक, महावीर चौक तथा वहलना चौक आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। पुलिसकर्मियो ने चैकिंग के दौरान वाहनो की तलाशी भी ली। नई मन्डी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा के निर्देशन मे पुलिस ने चौडी गली, भोपा रोड तथा द्वारकापुरी मोड तथा अलमासपुर चौराहा, बालाजी मन्दिर चौक आदि अनेक स्थानो वाहन चैकिंग की।

पुलिस द्वारा की गई वाहन चैकिंग से वाहन चालकों खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। कई बाईक,स्कूटी चालक तो चैकिंग देख गलियों से रफूचक्कर हो गए। पुलिस द्वारा आला अधिकारियो के निर्देश पर नगर के भीडभाड वाले बाजारो मे गश्त की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 3 =