शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक महेंद्र कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक महेंद्र कुमार जी को 60 वर्ष की आयु पर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कोरोना महामारी के कारण बहुत ही सूक्ष्म एवं सुंदर भव्य रुप से आयोजन किया गया जिसमें संस्था की कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री अजय भार्गव जी संस्था प्रबंधक श्री अरविंद कुमार गुप्ता ने उनकी सेवाओं पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष महोदय भार्गव जी के द्वारा माल्या अर्पण और प्रबंधक महोदय जी के द्वारा शॉल भेंट कर उनका सम्मान व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाओं रिंकी रानी, आदेश शिवानी अंजलि विशाखा गीता देवी सहित राज एकेडमी की प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा रीता जी द्वारा भेंट प्रदान कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।
समारोह के समापन पर उषा अस्थाना जी नहीं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।