Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राखी व मिठाई कारोबारियों के अरमानों पर फिरा पानी,55 घंटे का रहेगा लॉक डाउन

मुज़फ्फरनगर: – ज़िले में बकरीद और रक्षा बंधन के कारण शनिवार या रविवार को कोई दुकान नहीं खुलेगी, शुक्रवार की रात 10 बजे से पूर्ण लॉक डाउन जारी हो जायेगा।

इस बार बकरीद और रक्षा बंधन के कारण आज सुबह से ही जिले में चर्चा गर्म थी कि इस बार ज़िले में लॉक डाउन में कुछ छूट मिलेगी, लेकिन जिला प्रशासन ने इससे इंकार किया है

 दरअसल नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी समेत कुछ ज़िलों में दो दिन छूट देने की घोषणा की गई हैं। जिसके आधार पर जिले के मिठाई व राखी विक्रेता भी ऐसी ही खुशफहमी पाले हुए थे।

अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बताया कि ज़िले में ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ज़िले में आज रात से सोमवार सुबह तक पूर्ण लॉक डाउन जारी रहेगा।

एसएसपी अभिषेक यादव ने भी बताया कि साप्ताहिक लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा जिसके विषय में पुलिस वाहनों से सूचना प्रसारित की जा रही है, लोगो से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + eleven =