वैश्विक

बलूचिस्तान में चमन सीमा चौकी में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी में तीन की मौत, 30 घायल

पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा पर एक चौकी को खोलने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। 

बलूचिस्तान में चमन सीमा चौकी कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद कर दी गई है फलस्वरूप इस इलाके में 100,000 से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं। इस सीमा चौकी को बुधवार को खोला गया था

ताकि दोनों तरफ के लोग ईद मनाने के लिए अपने मूल स्थानों पर जा पाएं। लेकिन यह चौकी उन दिहाड़ी मजदूरों के लिए बंद रखी गयी जो दिन में अफगानिस्तान जाते थे और शाम तक लौट आते थे।

गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग फ्रेंडशिप गेट पर धरने पर बैठ गये और सीमा चौकी को खोलने की मांग करने लगे। फ्रंटियर कोर के कर्मियों ने उनसे कहा कि जब तक प्रदर्शनकारी इस जगह से नहीं चले जाते, गेट नहीं खोला जाएगा।

इस बात पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गये और वे फ्रेंडशिप गेट पर फ्रंटियर कोर और अन्य सरकारी एजेंसियों के कार्यालयों पर हमला करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। एक महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई जबकि 20 अन्य घायल हो गये।

दूसरे दिन भी तनाव जारी रहा और शुक्रवार को हिंसक भीड़ सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गयी। सुरक्षाबलों ने गोलियां चलाईं और 10 लोग घायल हो गए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 6 =