वैश्विक

कंगना रनौत के घर के बाहर देर रात हुई गोलीबारी, एक्ट्रेस ने लगाया ये बड़ा आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की टीम ने शुक्रवार देर रात पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि उनके मनाली स्थिति घर के पास फायरिंग की आवाज सुनी गई है. कंगना रनौत इन दिनों मनाली में अपनी परिवार के साथ घर पर हैं और अभिनता सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में मुखर होकर अपनी आवाज उठा रही हैं.

कंगना की टीम ने बताया है कि फायरिंग की आवाज के बाद कुल्लू पुलिस कंगना के घर पहुंच गई है. हालांकि प्राथमिक जांच में पुलिस को कोई भी सबूत नहीं मिले हैं. हालांकि कंगना का कहना है कि यह उन्हें डराने की कोशिश के तहत किया गया है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम कंगना के घर पर सुरक्षा के लिए लगा दी है.

https://www.instagram.com/p/CDQSUBMl_z0/

कंगना ने आगे कहा, “पुलिस ने कहा कि शायद कोई चमगादड़ को मारने की कोशिश कर रहा हो क्योंकि चमगादड़ सेब की खेती को नुकसान पहुंचाते हैं. शनिवार सुबह हमने सेब के बागीचे के मालिक को बुलाया लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गोली नहीं चलाई. इसलिए हमें लगता है कि यह हमें डराने के लिए किया गया था.”

कंगना ने ये भी आरोप लगाया है कि उनके पॉलिटिकल कॉमेंट के कारण यह सब हो रहा है. कंगना ने यह भी दावा किया कि यह किसी विदेशी हथियार से चलाई गई गोली थी. कंगना का यह भी कहना है कि इसके बाद भी वह डरेंगी नहीं.

कंगना रनौत ने इस मामले में बात करते हुए कहा, “मैं अपने बेडरूम में थी और रात लगभग 11.30 बजे मुझे पटाखों जैसी अवाज सुनाई दी. पहले मुझे लगा कि किसी ने पटाखा चलाया है

लेकिन जब दूसरी बार अवाज आई तो मैं सचेत हो गई क्योंकि यह गोली चलने की आवाज थी. इस समय मनाली में टूरिस्ट भी नहीं आते हैं तो पटाखा भी नहीं चलाएगा. इसलिए मैंने तुरंत सिक्यॉरिटी को बुलाया.

मैंने जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कुछ बच्चे हों. हो सकता है मेरी सिक्यॉरिटी के आदमी ने कभी गोली चलने की आवाज ही नहीं सुनी हो. हालांकि बाहर कोई नहीं था. हम घर पर 5 लोग हैं. इसके बाद हमने पुलिस को बुला लिया.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 11 =