उत्तर प्रदेश

Hardoi News: अवैध संबंधों के शक पर हुई अधेड़ की हत्या, मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hardoi News: अवैध सम्बंधों के शक में हुई अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामला सांडी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सखेड़ा का है जहां एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव सरसों के खेत में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त अतुल द्विवेदी पुत्र सत्यप्रकाश द्विवेदी निवासी ग्राम धोंधी थाना सांडी के रूप में हुई।मृतक के पिता सत्यप्रकाश की तहरीर के आधार पर रिजवान पुत्र स्व0 माजिद निवासी ग्राम सखेडा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने स्वयं संज्ञान लेते हुए निरीक्षण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए 03 टीमों का गठन कर मुखबिरों को मामूर कर दिया था। इसी क्रम में आज 8 फ़रवरी को थाना सांडी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग व वांछित अभियुक्त की पतारसी, सुरागरसी हेतु सांडी तिराहे पर मामूर थे की तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि मृतक अतुल की हत्या का वांछित अभियुक्त रिजवान बरौलिया पुल पर कही जाने की फिराक में खडा है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर बरौलिया पुल पर खड़े व्यक्ति को हिरासत में ले। पुलिस हिरासत में आये व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम रिजवान पुत्र स्व0 माजिद निवासी ग्राम सखेड़ा थाना सांडी बताया।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया की पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसको अतुल द्विवेदी पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिससे आहत होकर उसने दिनांक 31 जनवरी को अतुल को उसके घर से मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने गांव सखेडा लाया व मोटरसाइकिल को अपने घर पर खडी कर अतुल को नशा करने के बहाने से अपने खेत पर ले गया जहां अतुल को अत्याधिक गांजा पिलाया जब अतुल पूरी तरह नशे में हो गया तो उसके द्वारा अतुल को सरसों के खेत में ‘जाकर जान से मारने की नियत से सिर पर पत्थर से वार कर दिया जिससे अतुल जमीन पर नीचे गिर पडा व उसकी मृत्यु हो गई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 7 =