Muzaffarnagar: संगठन की मजबूती को उठाये जायेंगे कडे कदमः सोमेंद्र तोमर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि मुजफ्फरनगर जिले मे संगठन की मजबूती के लिए विचार-विमर्श के बाद कडे कदम उठाये जायेंगे। ताकि आने वाले चुनावो मे भाजपा को पिछले दिनो जैसी स्थिती का सामना ना करना पडे। मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी डाक बंगले पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाये जाने के बारे मे जागरूकता की कमी के कारण यह अभियान अभी गति नही पकड पाया है।
एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि एक विपक्षी दल द्वारा गांवो मे मीटर उखाडने के मामले को लेकर कानून अपना काम करेगा। यूपी में योगी की सरकार है। जो ऐसे तत्वों से अच्छी तरह निपटना जानती है। उनका इशारा बीते दिन रालोद द्वारा आयोजित कलैक्टै्रट मे दिए गए बयानो की तरफ था। जिसमें मीटर प्रकरण की चर्चा की गई थी। प्रभारी मंत्री ने जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के सम्मुख इस तथ्य को स्वीकार किया कि जिले में भाजपा की स्थिती पर विचार-विमर्श होना जरूरी है।
क्योंकि पार्टी के हाथ से पांच सीटे निकल जाना अपने आप मे चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि आगामी 10 फरवरी को भाकियू की होने वाली पंचायत और जीआईसी मैदान मे चल रहे किसान आन्दोलन के सन्दर्भ में प्रभारी मंत्री ने कहा कि इससे भाजपा पर कोई असर पडने वाला नही है। भले ही सारे विपक्षी दल उनका समर्थन करें। प्रभारी मंत्री ने केन्द्रीय बजट की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गो की भलाई के लिए काम कर रही है।
पत्रकार वार्ता मे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, पूर्व भाजपा सभासद अशोक वर्मा, भाजपा नेता संजय अग्रवाल आदि उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

