उत्तर प्रदेश

Shamli News: हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश को तोड़ने का प्रयास- कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Shamli News:  ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ का कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शुभारंभ किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर तंज कसे। उन्होंने भाजपा पर देश में हिंदू- मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने के आरोप भी लगाए।

कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ निकाली है। शामली जनपद के कांधला कस्बे में ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ करने कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर मंदिर मस्जिद के नाम पर देश को बांटने का भी प्रयास किया जा रहा है। जो समस्याएं हैं उनसे दूर रखने के लिए हिंदू मुस्लिम के बीच दीवार खड़ी की जा रही है। बेरोजगारी पर कोई बात नहीं हो रही है। महंगाई पर कोई बात नहीं हो रही है। किसानों की समस्याओं पर कोई बात नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरुआत की थी जो कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को जनता का भरपूर प्यार मिला। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली गई थी। इसी के क्रम में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली है, ताकि देश में आपसी भाईचारा व दिलों को जोड़ने का काम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि राहुल गांधी के संदेश को दरवाजे दरवाजे जाकर कार्यकर्ता पहुंचाये एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जो भी जनविरोधी नीतियां हैं। जो सरकार बनने से पूर्व उन्होंने वादे किए थे उन सब से जनता को रूबरू करा सके जिसका कांग्रेस ने नाम चार्ज शीट दिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सभा के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 11 =