उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: शूटर जानू यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, एसटीएफ ने आरोपी से बरामद किए असलहे

Gorakhpur News: पूर्व ब्लाक प्रमुख गोरख सिंह के भाई मनीष उर्फ रुदल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एसटीएफ ने बुधवार की देर रात एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि शूटर के दो अन्य साथी भागने में सफल हो गए। एसटीएफ की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई हैं। गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में जंगल कौड़िया के पूर्व ब्लाक प्रमुख गोरख सिंह के भाई मनीष उर्फ रुदल की हत्या की साजिश रचने का मामला पिछले दिनों सुर्खियों में आया था।

जिसके बाद मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है। एसटीएफ ने हत्या की साजिश में शामिल एक शातिर शूटर को बुधवार की रात दबोच लिया। पकड़े गए शूटर की पहचान चिलुआताल के डोहरिया निवासी जानू यादव के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक, चिलुआताल इलाके में कुछ बदमाश जंगल कौड़िया के पूर्व ब्लाक प्रमुख गोरख सिंह के भाई मनीष उर्फ रुदल की हत्या की साजिश रच रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश दी तो सभी बदमाश भागने लगे।

मौके से एसटीएफ ने एक शूटर को दबोच लिया है। एसटीएफ ने पकड़े गए आरोपी के पास से दो पिस्टल, दो कंट्री मेड तमंचा बरामद कर लिया है। एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि पूर्व ब्लाक प्रमुख गोरख सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी हैं। ऐसे में पुलिस मामले में पुरी तरह मुस्तैद दिख रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 5 =