Lakhimpur Kheri News: महज 10 फीट जमीन के लिए परिवार में हुआ खूनी संघर्ष, छोटे ने बड़े भाई और दो भतीजों को तलवार से काटा
Lakhimpur Kheri News: महज 10 फ़ीट जमीन को लेकर एक परिवार में खूनी संघर्ष हो गया, जहां छोटे भाई ने बड़े भाई और दो भतीजे पर ताबड़तोड़ तलवार से हमला कर काट डाला.
इस संघर्ष में एक भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. हमले में बड़ा भाई और एक भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. जमीनी विवाद में हुए इस खूनी संघर्ष के बाद इलाके में हड़कंप मच गया

