Muzaffarnagar: विद्यार्थियों के चयन हेतु संस्थान में आयी अलीगढ़ की प्रतिष्ठित कम्पनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में अलीगढ़ की प्रतिष्ठित कम्पनी एम0के0डी0 क्रॉप साइंस प्रा0 लि0 श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों यथा-बी0सीसी0 एग्रीकल्चर, एम0बी0ए0, बी0बी0ए0, बी0कॉम0, बी0टेक0, बी0एससी0, फार्मेसी आदि सभी संकायों के विद्यार्थियों के चयन हेतु संस्थान में आयी।
कम्पनी प्रतिनिधि श्री शाहिद खान, सीनियर ए0आर0, एम0के0डी0 गु्रप ऑफ कम्पनीज़, श्री सन्दीप शर्मा, डिविजनल सेल्स मैनेजर, एम0के0डी0 गु्रप ऑफ कम्पनीज़ ने सम्पूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव को एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित कराया। संस्थान के निदेशक डॉ0 आलोक गुप्ता, डीन एकेडेमिक्स डॉ0 सुचित्रा त्यागी एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर, श्री आशीष चौहान तथा डॉ0 नईम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कम्पनी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
कम्पनी प्रतिनिधि श्री शाहिद खान ने पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियां को कम्पनी के बारे में जानकारी दी कि कम्पनी उर्वरक, प्राकृतिक अथवा जैविक खाद के अतिरिक्त रासायनिक खाद एनईसी, उर्वरक और कृषि रसायन आदि के क्षेत्र में व्यापार करती है तथा कम्पनी का उद्देश्य किसानों को अच्छे उर्वरक व कीटनाशक इत्यादि उपलब्ध कराना है जिससे कि उनकी फसल स्वस्थ एवं पैदावार अधिक हो। कम्पनी संस्थान में डायरेक्ट सेलिंग तथा सेल्स से जुडे़ क्षेत्रों में छात्रों को नियुक्त करने के लिये आई थी।
प्लेसमेन्ट प्रक्रिया एक चरण में आयोजित की गई थी। सेल्स राउण्ड साक्षात्कार के अन्तर्गत श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 139 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये जिसमें से 47 छात्र/छात्राऐं अन्तिम रूप से चयनित हुये तथा उन्हें ऑफर लैटर प्रदान किया गया। चयनित छात्रों में बी0एससी0 एग्रीकल्चर के आशीष कुमार, अभिनव त्यागी, उस्मान अली, एम0बी0ए0 के सार्थक सैनी, प्रवीण प्रकाश, बी0एसएसी0 के अस्मा सानिया आदि रहे।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उनका उत्सावर्द्धन किया। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ जी ने यह भी कहा कि विद्यार्थियां को स्वकेन्द्रित, अनुशासित एवं अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर हो सकें। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें एवं संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के निदेशक डॉ0 अशोक कुमार ने कहा कि प्लेसमैन्ट सैल के निरन्तर एवं सराहनीय प्रयासों के कारण संस्थान के अनेक छात्र/छात्राओं का कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्लेसमेंट सेल बहुत अधिक लगन, अथक प्रयास एवं कठिन परिश्रम से अपने कार्यां का संचालन कर रहा है जो इस बात का उदाहरण है कि कि सभी संकाय के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने संस्थान, जनपद एवम् राष्ट्र का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर उज्ज्वल करेंगे।
इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर के एकीकृत परिसर की डीन डॉ0 सुचित्रा त्यागी एवं डॉ0 नईम, विभागाध्यक्ष, कृषि विभाग, श्री अर्जुन सिंह, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजी0, इं0 कनुप्रिया, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेषन इंजी0, श्री पवन चौधरी, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजी0 ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामानाएं दीं।
संस्था के चीफ टै्रनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर प्रो0 श्री आशीष चौहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुडे़ रहकर ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन वेनी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी श्री आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सचिन कुमार, डॉ0 जितेन्द्र सिंह आदि प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

