उत्तर प्रदेश

Agra News: चोर आपस में बराबर बराबर बांट लेते थे चोरी का सामान, हरियाणा का शातिर गैंग कर रहा था एसी ट्रेन में चोरी

Agra News:  कैंट जीआरपी टीम ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है । जो गैंग बनाकर एसी ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था । गिरोह के सदस्य हरियाणा के रहने वाले हैं । पुलिस ने एक आरोपी ऋषि पाल को गिरफ्तार किया है। ऋषि पाल ने पुलिस के सामने बताया कि वह लंबे समय से ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं । गिरोह के सदस्य ऐसी ट्रेनों में टिकट लेकर सफर करते हैं।

मजबूत कद काठी का फायदा उठाकर लोगों को अपनी बातों के जाल में उलझा लेते हैं । खुद को सेना का जवान बताकर इस तरह का माहौल बनाते है। मौका पाकर रेल यात्री के कीमती सामान पर हाथ साफ कर देते थे। कुछ दिन पहले गिरोह ने पंजाब मेल में वारदात को अंजाम दिया था। परिवार के सदस्य ट्रेन से शादी में शामिल होने जा रहे थे।

परिवार के पास काफी जेवरात थे। परिवार की रेकी करने के बाद गिरोह ने उनके पास मौजूद जेवरात चोरी कर लिए थे। प्रभारी निरीक्षक आगरा कैंट जीआरपी ने बताया कि गिरोह के कब्जे से करीब साढ़े 16 लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने 4 और साथियों के नाम बताए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हरियाणा के रहने वाले अपने साथी मीनू, बच्ची, मोनू और प्रवीण के नाम का खुलासा किया है। बलवान उर्फ ऋषि ने पुलिस को बताया है कि सभी साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। चुराए गए सामान को सभी आरोपी आपस में बराबर बराबर बांट लेते थे। उन्हें बेच कर रुपया कमाते थे। आगरा के अलावा ये गिरोह देश के कई राज्यों में भी सफर कर चुका है। गिरोह लग्जरी ट्रेनों में सफर करता था और लोगों का सामान चुरा लेता था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 1 =