उत्तर प्रदेश

Kanpur News: जानवरों को पानी पिला रही युवती की नृशंस हत्या

Kanpur News: थाना बि‍धनू के अंतर्गत मंगलवार सुबह जानवरों को पानी पिला रही युवती पर फरसे से हमलाकर हत्या कर दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को आता देख हत्यारोपित भाग निकले। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

कानपुर के मझावन के अटवा मिर्जापुर गांव निवासी कदम सिंह ने पुलिस को बताया कि घर से करीब 200 मीटर दूरी पर उनके जानवर बांधे जाते हैं। परिवार में पत्नी सुमित्रा, एक बेटा और छह बेटियां हैं। कदम सिंह ने बताया कि आज सुबह उनकी 22 वर्षीय बेटी सीमा जानवरों को पानी पिलाने के लिए गई थी। पीछे से छोटी बेटी निशा भी जा रही थी।

इस दौरान छोटी बेटी निशा ने देखा कि गांव के रणधीर और उसके साथ रहे दो-तीन अन्य लोग उसकी बहन सीमा की गर्दन पर फरसे से वार कर रहे थे। जिसे देख वह शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

कदम सिंह ने बताया कि गांव के आरोपी युवक उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे। जिसको लेकर 2020 में विवाद भी हुआ था। तब से यह सभी उनकी बेटी से नाराज चल रहे थे। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + eighteen =