उत्तर प्रदेश

ऊर्जा मंत्री ने की समीक्षा बैठक, बिजली चोरी रोकने के दिए निर्देश-27 लाख UPPCL उपभोक्ताओं का KYC अभी होना बाकी

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिये हैं कि जिन UPPCL  विद्युत उपभोक्ताओं का अभी तक केवाईसी अपडेट नहीं हो पाया है, उन सभी का फरवरी माह के अन्त तक केवाईसी अपडेट कर लें। इसके लिए ऐसे उपभोक्ताओं से सम्पर्क भी करें। जिनका फिर भी रह जाय, ऐसे कनेक्शन की जांच की जाय।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शक्ति भवन में केवाईसी, बिलिंग, राजस्व वसूली, विद्युत चोरी तथा रिवैम्प योजना आदि के सम्बंध में समीक्षा की। उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को कहा कि 01 मार्च, 2023 से प्रदेश में विद्युत की एक नई व्यवस्था लागू होगी। इससे शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं का समय से बिल जनरेट होगा और उनके सम्पर्क माध्यम पर बिल सम्बंधी संदेश भेजा जायेगा।

UPPCL  उपभोक्ताओं को सतर्क करने के लिए ड्यू डेट से पहले तथा ड्यू डेट के बाद लगातार तीन दिनों तक संदेश भेजा जायेगा। इस व्यवस्था से यह फायदा होगा कि एक उपभोक्ता की बिजली काटने के लिए पूरे मोहल्ले की बिजली नहीं काटनी पड़ेगी। साथ ही उन्होंने बिलिंग साफ्टवेयर को अपग्रेड कर बिलिंग और राजस्व बढ़ाने पर जोर देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अब कोई ढिलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कम राजस्व वसूली पर अधिकारियों को भी अपने वेतन की चिंता करनी होगी।

एके शर्मा ने कहा कि बिजली चोरी को पूर्णतः रोकें। बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए उनसे सम्पर्क करने हेतु सभी डिस्कॉम में कॉल सेंटर स्थापित किये जाएं और वसूली के लिए लगातार उनसे सम्पर्क किया जाय। कि प्रदेश में 50 हजार रूपये से बड़े बकायेदार लगभग 32 लाख हैं। सभी प्रबंध निदेशकों को अपने उपभोक्ताओं को इस नई व्यवस्था के सम्बंध में बताने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी के छोटे-छोटे प्रयासों से बिजली विभाग में क्रांतिकारी बदलाव आ सकते हैं, इसके प्रयास किये जाने चाहिए।

एके शर्मा ने बताया कि UPPCL  केवाईसी अपडेट में प्रदेश के 3.22 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं में से 90 प्रतिशत तक उपभोक्ताओं का केवाईसी हो चुका है। 01 से 15 फरवरी, 2023 तक चलाये गये विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा अभियान में 1.57 करोड़ उपभोक्ता इसमें और जुड़े हैं। इस प्रकार कुल 2.86 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना केवाईसी करा लिया है। केस्को ने शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं तक पहुंच बना ली है। इसी प्रकार दक्षिणांचल ने 26.65 लाख उपभोक्ताओं का केवाईसी कर 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eighteen =