Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महावीर चौक पर कोविड-19 टेस्ट सेंटर का निर्माण कार्य शुरू

मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव तथा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदत्त की जा रही हैं ताकि कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल किया जा सके।

कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण पिछले चार पांच महीनो से सभी लोग वैश्विक आपदा कोविड-19 के पभाव से त्रस्त है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशन मे प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाए सुनिनिश्चत की गई हैं।

प्रशासन द्वारा जगह जगह कोरोना जांच शिविर एवं आईसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। इसी संदर्भ मे नगर के महावीर चौक पर भी जल्द ही कोविड-19 टेस्ट सेंटर शुरू कराया जा रहा है।

बीती रात से महावीर चौक पर कोविड-19 टेस्ट सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एडीएम प्रशासन अमित सिह व सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार ने देर रात  पहुंच कर कोविड टेस्ट सैंटर के निर्माण सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =