Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक का शव फांसी पर लटका देख ग्रामीणो मे हडकम्प, मामले की छानबीन शुरू

जानसठ। युवक का शव फांसी पर लटका देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। युवक द्वारा आत्म हत्या की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाते हुए मामले की छानबीन शुरू की।

जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कवाल निवासी युवक मांगेराम पुत्र जयपाल का फांसी लगा शव आज उसी के घेर मे फांसी पर लटका मिला।

युवक द्वारा आत्म हत्या से परिजनो मे कोहराम मच गया। यह मामला पूरे गांव मे जंगल की आग तरह फैल गया और देखते ही देखत दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। युवक द्वारा गांव कवाल मे आत्म हत्या की खबर मिलते ही कुछ देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे फांसी पर लटके शव को उतरवाया।

बताया जाता है कि युवक मांगेराम का शव उसके घेर मे टीन शेड मे फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

चर्चा रही कि इस दौरान परिजनो ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियो व गांवके जिम्मेदार लोगो के हस्तक्षेप से परिजन शान्त हो गए।

वहीं दूसरी और चर्चा यह भी रही कि अवैध सम्बन्धो मे युवक की हत्या की गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =