Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

संपूर्ण लॉकडाउन के चलते जिले के बाजार पूरी तरह बंद रहे,सड़कों पर सन्नाटा पसरा

7 Min |मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश के चलते आज जिले के बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आम आदमी ने बिना काम के घर से बाहर निकलना जरूरी नहीं समझा।

सुबह और शाम में कुछ देरी के लिए केवल दूध की दुकानें ही खुली। दिन में मेडिकल स्टोर खुले रहे।जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है

और जनता भी जागरूक होने लगी है। कोरोना का असर शहर की प्रत्येक कालोनी और गली तक पहुंच रहा है। ऐसे में शनिवार के संपूर्ण लॉकडाउन का यहां सीधा असर देखने को मिला।

आम जनता ने घर से बाहर निकलने में पूरी तरह किनारा किए रखा। शहर के सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह और शाम में केवल दूध की दुकानें ही खुली।

शहर में सब्जी मंडी तक पूरी तरह से बंद रही। रेहड़े और ठेले वाले भी नजर नहीं आए। चाय तक की दुकानें नहीं खुली। प्रत्येक चौराहे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नजर आए।

शनिवार को 55 घंटे के प्रतिबंध के पहले दिन सड़क पर यातायात सामान्य सा दिखाई दिया। सुबह कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान में भी खोल ली थी, जिसे पुलिस ने भ्रमण कर चेतावनी देकर बंद करा दिया।

पिछले सप्ताह रक्षाबंधन पर्व के कारण प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक प्रतिबंध में थोड़ी छूट देते हुए मिष्ठान विक्रेताओं वह राखी बेचने वालों को छूट दे दी थी।

इस बार प्रतिबंध में जन्माष्टमी पर्व का हवाला देते हुए कुछ दुकानदारों ने शनिवार सुबह अपनी दुकानें खोल लीं। इस पर पुलिस ने बाजारों में चेतावनी देकर दुकानें बंद कराई।

हालांकि इसके बावजूद सड़कों पर दो पहिया वाहन व अन्य वाहनों से लोगों का आवागमन सामान्य बना रहा। शिव चौक पर भी चारों ओर से यातायात चलता हुआ दिखाई दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 7 =