Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रत्येक जनपद की स्वास्थ्य से सम्बंधित व्यवस्था की सघन समीक्षा की जाए- अभिषेक चौधरी

मुज़फ्फरनगर 08 अगस्त।राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने प्रदेश में लगातार बढ़ते हुए कोरोना महामारी के प्रकोप पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार इस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण करने में पूर्णतः असफल हैं

क्योंकि चारों ओर केवल अव्यवस्था का बोलबाला है।स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला सरकारी झूठ की बुनियाद पर टिका हुआ है।सरकार की ओर से कोविड अस्पतालों और कोरन्टाइन सेण्टरों की निरन्तर अनदेखी की जा रही है

और आधिकारिक बयानों तथा प्रेस ब्रीफिंग में झूठे आँकड़े प्रस्तुत करके सरकार अपनी सफलता के मापदंड स्वयं तय कर रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश न लग पाने के कारण लोगो मे भय व्याप्त है और वे हताशा का शिकार हो रहें है पिछले पांच महीनों से लगातार प्रतिबंधों में रहते हुए लोग परेशान हो रहे है

और लगभग सैकड़ो लोग आत्महत्या करने को मजबूर हुए है बच्चों के स्कूल कॉलेज भी बंद चल रहे है ,अस्पतालों में ओ पी डी में मरीजो को इलाज नही मिल पा रहा है

कोरोना जांच की व्यवस्था चरमराई हुई है कोरोना वारियर्स सरकारी उपेक्षा के शिकार हो रहे है. श्री चौधरी ने कहा कि मरीजों के लिए एम्बुलेंस से लेकर टेस्टिंग और उनके स्वास्थ्य प्रबंधन तक कोई तत्परता देखने को नहीं मिलती है।

आश्चर्य की बात यह है कि शव वाहन भी 17-17 घन्टे उपलब्ध नहीं होता है और सरकार कुम्भकर्णी नींद ले रही है।सरकारी कुप्रबंधन का सबसे बड़ा प्रमाण प्रदेश सरकार के लगभग एक दर्जन मंत्रियों का संक्रमित होना और एक कैबिनेट मंत्री की असामयिक मृत्यु होना है।

रालोद प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से माँग करते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता कोरे आश्वासन नहीं बल्कि धरातल पर काम चाहती है।आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक जनपद की स्वास्थ्य से सम्बंधित व्यवस्था की सघन समीक्षा की जाय और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए जनता को राहत दी जाय।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 12 =