Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव बवाना के रास्ते में भरे कीचड़ व गंदे पानी से ग्रामीणों का जीना मुहाल

मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गांव बवाना के रास्ते में भरे कीचड़ व गंदे पानी से ग्रामीणों का जीना मुहाल है। ग्रामीणों द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नही हो रहा है।

गांव बवाना में गली के किनारे बनी नाली में पानी की निकासी न होने की वजह से घरों का गंदा पानी बहकर सड़क पर आ रहा है। कीचड़ व पानी से भरे रास्ते से गुजरने से बुजुर्ग व साईकिल सवार अक्सर गिर जाते हैं।

ग्रामीण संजीव, मनोज पाल, मोहम्मद हुसैन, सुनील मास्टर, कूड़े सिंह आदि ने बताया कि रास्ते के किनारे नालियों में पानी की निकासी न होने के कारण कीचड़ व जलभराव की समस्या हो रही है।

गली में हर समय गंदा पानी भरा होने की वजह से उसमें मच्छर पैदा होकर संक्रामक बीमारी होने का अंदेशा बना हुआ है। जलभराव वाली गली में स्थित घरों के लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जलभराव समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − two =