वैश्विक

समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन किया है। इस केबल के चालू होने के बाद अंडमान एवं निकोबार में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट का सपना पूरा होगा और साथ ही व्यापार और पयर्टन को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • समंदर के अंदर 2,300 किलोमीटर बिछाई की सबमरिन ऑप्टकल केबल, खर्च 1,224 करोड़
  • 10 गुणा बढ़ी अंडमान में बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्पीड
  • 20 गुणा ज्यादा डाटा डाउनलोड की सुविधा
  • 100एमबीपीएस तक की स्पीड
  • शुभारंभ के साथ ही बीएसएनएल के सभी प्लान की स्पीड 2-10 गुणा तक बढ़ी
  • डाटा डाउनलोडिंग की सुविधा एक महीने में 60 जीबी से 1500 जीबी तक
  • पैक खत्म होने के बाद की स्पीड 512 केबीपीएस से बढ़ाकर 2 एमबीपीएस की गई
  • BSNL FTTH ग्राहकों को 100एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट
  • चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर में 400Gbps और पोर्ट ब्लेयर के साथ अन्य द्वीप में 200Gbps बैंडविड्थ इंटरनेट देने में सक्षम है यह केबल

बता दें कि इस सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी परियोजना का शुभारंभ भी पीएम मोदी ने 2018 में किया था

अब इसका लोकार्पण भी न्हीं के हाथों हुआ। इस लॉन्चिंग के साथ ही एयरटेल ने द्वीप में अल्ट्रा फास्ट 4जी सर्विस शुरू कर दी है। इसी के साथ एयरटेल इस द्वीप में अल्ट्रा 4जी सर्विस लॉन्च करने वाला देश का पहला मोबाइल ऑपरेटर बन गया है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − three =